फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   union minister nitin gadkari suggest farmers to water plants with urine

केंद्रीय मंत्री गडकरी बोले, पौधों को पेशाब से सींचें

Tue, 05 May 2015 08:40 PM IST
Updated Tue, 05 May 2015 08:40 PM IST
विज्ञापन
union minister nitin gadkari suggest farmers to water plants with urine

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी ने किसानों की सलाह दी है कि वे पौधों की सिंचाई मूत्र से करें।

विज्ञापन


नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दिल्ली स्थित उनके आवास में जो पौधे लगे हैं, उनकी सिंचाई वे मूत्र से ही करवाते हैं। इसके लिए वह 50 लीटर की केन में अपना मूत्र इकट्ठा करते हैं।

उन्होंने किसानों को सलाह दी की पौधों को अधिक बड़ा और बेहतर बनाने के लिए मूत्र का उपयोग कारगर हो सकता है। गडकरी ने मूत्र का सस्ती खाद बताया।

गडकरी ने भीड़ को मराठी में संबोधित करते हुए कहा, ' मैं 50 लीटर के केन में मूत्र इकट्ठा करता हूं और उसे माली को दे देता हूं। कह देता हूं कि कुछ पौधों की सिंचाई वह मूत्र से कर दे।'
विज्ञापन

'मूत्र से डेढ़ गुना तेजी से बढ़ते हैं पौधे'

union minister nitin gadkari suggest farmers to water plants with urine

गडकरी ने कहा कि जिन पौधों की मूत्र से सिंचाई होती है, वे सामान्य पौधों से बिलकुल अलग दिखते हैं। ये दूसरे पौधों से डेढ़गुना तेजी से बढ़ते हैं। हालांकि किसानों का ये जानकारी देते हुए गडकरी ने कहा कि उन्हें बताने में जरा संकोच भी हो रहा है।

गडकरी ने किसानों को ये भी बताया कि वे रोजाना एक छोटे से डिब्बे में अपना मूत्र भरते हैं और बाद में उसे वे एक 50 लीटर के केन मे डाल देते हैं। उन्होंने कहा कि उनके बंग्ले में लगभग एक एकड़ का बागवानी है। मूत्र बहुत सस्ती खाद है, इसलिए उसका उपयोग करता हूं।

उन्होंने ये भी कहा कि अभी में केवल मूत्र के बारे में ही जानकारी दे रहा हूं, उससे अधिक कुछ नहीं बता सकता।

विज्ञापन

संतरों की सिंचाई मूत्र से करने को कहा

union minister nitin gadkari suggest farmers to water plants with urine

गडकरी ने किसानों से कहा कि वे अपने संतरे के पौधों की स‌िंचाई मूत्र से करें, उन्हें फर्क बहुत साफ दिखेगा। बहुत तेजी से तरक्की होगी। फल और फूल दोनों में बढ़त दिखाई देगी।

देखें गडकरी का भाषण। भाषण मराठी में है, रिकॉर्डिंग एबीपी मांझा की है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed