फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Union Budget 2015 live.

पढ़िए, इस बार के आम बजट की 16 खास बातें

Sat, 28 Feb 2015 03:34 PM IST
Updated Sat, 28 Feb 2015 03:34 PM IST
विज्ञापन
Union Budget 2015 live.

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मोदी सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश किया। बजट पेश के करने से पहले जेटली ने देश के आर्थिक हालात को बयां करने के लिए एक शेर पढ़ा। जो इस प्रकार है: कुछ तो फूल खिलाए हमने और कुछ फूल खिलाने हैं, मुश्किल ये है कि बाग में अब तक कांटे कई पुराने हैं। इसके बाद वित्त मंत्री ने अपना बजट भाषण शुरू किया।

विज्ञापन


आप भी पढ़िए आम बजट 2015-16 में क्या रही खास बातें?

- इनकम टैक्स में बदलाव नहीं। इनकम टैक्स का स्लैब पुराने वाला ही रहेगा। मिलने वाली छूट जारी रहेगी।
- सर्विस टैक्स को 12.36 फीसदी से बढ़ाकर 14 फीसदी किया गया। खाना, फोन, मनोरंजन, हर चीज होगी महंगी।
- जीएसटी के तहत सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 12.36 फीसदी से 12.5 फीसदी करने का प्रस्ताव।
- टैक्स नीति स्थिर रखने की कोशिश। अगले साल तक जीएसटी लागू करने पर रहेगा विशेष जोर।
- कॉरपोरेट टैक्स का रेट 30 फीसदी है, जिसे अगले 4 साल में 25 फीसदी किया जाएगा। कॉर्पोरेट टैक्स में पांच फीसदी छूट मिलेगी। साथ ही रिबेट का भी विकल्प।
- 1 करोड़ से ज्यादा आय वालों पर 2 फीसदी अतिरिक्त सरचार्ज लगेगा। वैल्थ टैक्स को खत्म करने की घोषणा।

'काले धन के लिए नया कानून'

Union Budget 2015 live.

- काले धन के लिए नया कानून बनेगा। काला धन छिपाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। रिटर्न में विदेश की सम्पत्ति बतानी होगी।
- काला धन विदेश में पाए जाने पर 10 साल की सजा का प्रावधान। इनकम टैक्स में विदेशी खाता छिपाने पर 7 साल तक की सजा का प्रावधान।
- 33,152 करोड़ रुपए का बजट स्वास्‍थ्य क्षेत्र के लिए रखा गया है। नमामि गंगे योजना के लिए 4 हजार 71 करोड़ रुपये।
- कर्नाटक में आईआईटी, जम्मू कश्मीर और आंध्र प्रदेश में आईआईएम। जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल, असम, तमिलनाडू में बनेंगे एम्स। बिहार में एक और एम्स जैसा संस्थान।
- ISM धनबाद को आईआईटी का दर्जा दिया जाएगा। सिंगापुर की तरह गुजरात में नया वित्तीय केंद्र बनेगा।
- भारतीय सोने का सिक्का जारी किया जाएगा, जिस पर अशोक चक्र का निशान होगा। गोल्ड मॉनीटाइजेशन स्कीम को शुरू किया जाएगा। सोने को बैंक में जमा करने पर लोग पैसा पा सकेंगे।
- 25 हजार के हेल्थ इंश्योरेंस पर टैक्स छूट। वरिष्ठ नागरिकों को 30 हजार के हेल्थ इंश्योरेंस तक टैक्स छूट। 1 लाख से ज्‍यादा ट्रांजेक्‍शन के लिए पैन कार्ड जरूरी।
- टैक्स में 800 रुपए से बढ़ाकर 1600 रुपए तक के ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर मिलेगी टैक्स छूटपेंशन फंड पर छूट 1 लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपए की गई। पेंशन फंड में 50,000 निवेश पर 80 सी के तहत मिलेगी टैक्स में छूट।
- पान मसाला, सिगरेट, गुटखा होगा महंगा। 1000 रुपए से अधिक कीमत के चमड़े के जूते होंगे सस्ते। गरीबी रेखा से नीचे के बुजुर्गों के लिए पीएम बीमा योजना।
- रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए 150 करोड़ रुपए। 20 हजार करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर फंड की घोषणा। रेलवे, सड़कों और सिंचाई के लिए टैक्स फ्री इंफ्रा बॉन्ड लाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed