फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   unintentional killing case filed against chhattisgarh doctors.

बिलासपुर नसबंदी: गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

Sun, 23 Nov 2014 03:00 PM IST
आलोक प्रकाश पुतुल/बीबीसी हिंदी डॉटकॉम
आलोक प्रकाश पुतुल/बीबीसी हिंदी डॉटकॉम Updated Sun, 23 Nov 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
unintentional killing case filed against chhattisgarh doctors.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नसबंदी शिविर के बाद संरक्षित बैगा आदिवासी महिला चैती बाई की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को चिकित्सक दल पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन


पेंड्रा के थाना प्रभारी ने कहा, “प्राथमिकी में किसी का नाम नहीं दर्ज किया गया है। जांच के बाद ही यह तय हो पाएगा कि ऑपरेशन के दौरान कौन-कौन ऑपरेशन में शामिल था। उसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।”
विज्ञापन


ग़ौरतलब है कि बिलासपुर के पेंडारी में आयोजित एक नसबंदी शिविर में 83 महिलाओं की नसबंदी की गई थी। बाद में बिलासपुर के ही पेंड्रा इलाक़े में दो दर्जन संरक्षित बैगा आदिवासी महिलाओं की भी नसबंदी की खबर सामने आई और उन्हें भी बिलासपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोक के बाद भी हुई नसबंदी

unintentional killing case filed against chhattisgarh doctors.

राज्य में पांच संरक्षित जनजातियों की इस तरह से नसबंदी पर रोक है। इसके बाद भी सरकारी शिविर में बैगा आदिवासियों की नसबंदी की गई। इन्हीं में से एक बैगा महिला चैती बाई की अस्पताल में मौत हो गई थी।

इस मामले में चैती बाई के पति ने स्थानीय अदालत में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से लेकर ग्राम स्तर के स्वास्थ्य कार्यकर्ता के ख‌िलाफ धोखे में रख कर नसबंदी ऑपरेशन करने और उसी दौरान पत्नी की मौत के मामले में हत्या का मामला दर्ज करने का प्रतिवाद दायर किया था।

चैती बाई के पति बुद्धु सिंह ने कहा, “जिन लोगों ने मेरी पत्नी को मारा है, मैं उनके ख‌िलाफ अंतिम समय तक लड़ाई लड़ूंगा। मैं बिना किसी से डरे हुए, अपने दोनो छोटे बच्चों के लिए अपनी लड़ाई लड़ूंगा।”

अब अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed