{"_id":"6e1a8fc5c66de704736b3a77cba0facb","slug":"unidentified-people-throw-stones-at-navjot-singh-sidhu-s-convoy-in-jammu-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में सिद्धू के काफिले पर हमला, कार के शीशे टूटे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जम्मू में सिद्धू के काफिले पर हमला, कार के शीशे टूटे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 18 Dec 2014 06:06 PM IST
विज्ञापन
जम्मू में भाजपा नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के काफिले पर हमला किया गया है। जम्मू में जब सिद्धू पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहे थे तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उनके काफिले पर पत्थरों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
यह हमला जम्मू के बोहर कैंप के पास हुआ जिसमें कुछ लोगों ने उनके काफिले पर पत्थर फेंके। हमले में सिद्धू पूरी तरह से सुरक्षित बताए गए हैं जबकि उनकी कार के शीशे टूट गए हैं। सिद्धू कई दिनों से इलाके में अपनी पार्टी भाजपा के लिए प्रचार अभियान में जुटे थे। गौरतलब है कि जम्म-कश्मीर मुस्लिम बहुसंख्यक आबादी वाला भारत का एकमात्र राज्य हैं जहां पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के दावे कर रही है।
विज्ञापन
इन दावों को हकीकत में बदलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यहां कई रैलिया की हैं। साथ ही इस राज्य के लोगों ने अलगाववादियों को दरकिनार करते हुए मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था, जिससे यहां अभूतपूर्व मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वहीं खुद पर हुए हमले के बाद सिद्धु ने इसका आरोप पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर लगाया है। उन्होंने साफ कहा कि मेरी बढ़ती लोकप्रियता को देखकर ही बादल साहब ने अपने आदमियों को भेजकर यह हमला कराया है। उन्होंने एक शेर के माध्यम से अपना रोष प्रकट करते हुए कहा कि 'जिन्हें हार समझा था गले में सजाने को, वो नाग बन बैठे काट खाने को'।