{"_id":"303637d2bd6ec20c399acce8ae870ef4","slug":"unemployment-decline-among-muslims","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी! घट रही है मुस्लिमों की बेरोजगारी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
खुशखबरी! घट रही है मुस्लिमों की बेरोजगारी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 19 Aug 2013 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह खबर समग्र ग्रोथ की पैरवी करने वाले लोगों के चेहरे खिला सकती है। मुस्लिमों के बीच बेरोजगारी में कमी आई है।
विज्ञापन
टीओआई की खबर के मुताबिक ग्रामीण इलाकों में इस समुदाय की बेरोजगारी दर 2004-05 में 2.3 फीसदी से घटकर 2009-10 में 1.9 फीसदी पर आ गई है, जबकि शहरी इलाकों में यह 4.1 फीसदी से घटकर 3.2 फीसदी पर आ गई।
हालांकि, निराश करने वाली बात यह है कि दूसरे समुदायों की तुलना में ग्रामीण और शहरी इलाकों, दोनों जगह ज्यादातर मुस्लिम संगठित वर्कफोर्स का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
इसके उलट ग्रामीण इलाकों में हिंदुओं की बेरोजगारी दर 1.5 फीसदी पर स्थिर बनी हुई है, जबकि शहरी भारत में पांच साल की अवधि के दौरान यह 4.4 फीसदी से लुढ़ककर 3.4 फीसदी पर आ गई है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सैंपल सर्वे संगठन (एनएसएसओ) की ओर से जारी डाटा के मुताबिक मुस्लिम आम तौर पर अपना काम करते हैं या ग्रामीण मजदूरों के रूप में काम करते हैं।
शहरों और कस्बों में मुस्लिम नियमित वेतन/भत्ता श्रेणी में आखिरी पायदान पर हैं। बड़े धार्मिक समूहों में केवल 30.4 फीसदी मुस्लिम ही नियमित नौकरियों में हैं।
इस सूची में सिख (35.7 फीसदी), हिंदू (41 फीसदी) और ईसाई (43 फीसदी) तुलनात्मक रूप से बेहतर स्थिति में नजर आ रहे हैं।