फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   underworld don ravi pujari bollywood connection

बॉलीवुड पर होगा अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी का राज?

Wed, 27 Aug 2014 03:39 PM IST
Updated Wed, 27 Aug 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
underworld don ravi pujari bollywood connection

शाहरुख खान को मिली है धमकी, अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी की धमकी। सवाल ये है कि क्या मुंबई में एक बार फिर से अंडरवर्ल्ड का खौफ लौट आया है? क्या मान लिया जाए कि एक बार फिर बॉलीवुड इस खौफ के साए तले जिएगा?

विज्ञापन


रवि पुजारी गैंग पर आरोप है कि उसने पिछले दिनों बॉलीवुड के कई सितारों को धमकी दीं, पैसे मांगे और घर के बाहर डराने के लिए फायरिंग कराई। मुबंई पुलिस भी इस आने वाले खतरे को भांप गई है और इससे निबटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


मुबंई पुलिस ने अभिनेता शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) धनंजय कमलाकर ने कहा कि," ये घटना सामने आने का ये मतलब नहीं है कि अंडरवर्ल्ड का खौफ वापस लौट आया है और बॉलीवुड डर कर जिएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर के मुताबिक शाहरुख को धमकी देने से पहले इस गिरोह ने निर्माता भाईयों करीम मोरानी और अली मोरानी के घर के बाहर भी गोलियां चलाईं।

आईए जानते हैं कि कौन है अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी जिसने इन दिनों फिल्मी सितारों के साथ साथ मुंबई पुलिस की भी नींद उड़ाई हुई है।

मुंबई अंडरवर्ल्ड में नए गैंग्स ने रखे कदम?

underworld don ravi pujari bollywood connection

समाचार चैनल एनडीटीवी के मुताबिक पीएस पसरीछा (पूर्व पुलिस कमिश्नर) ने बताया कि," इन दिनों जब दाऊद और छोटा राजन जैसे गैंग गायब हैं तो रवि पुजारी जैसे गैंग मार्केट में आना चाहते हैं।"

माना जा रहा है कि इन दिनों मुंबई में रवि पुजारी गैंग कदम जमाने की कोशिशें कर रहा है। हालांकि वो इस तरह की कोशिशें पहले भी कर चुका है लेकिन मुंबई पुलिस ने हर बार उसकी कोशिशों को नाकाम कर दिया है।

सवाल ये है कि क्या मुंबई अपराध जगत में एक बार फिर से गैंगवॉर होंगे? क्या एक बार फिर मुंबई की सड़कों पर बहेगा खून? और क्या एक बार फिर फिल्मों में लगेगा अंडरवर्ल्ड का पैसा?

माना ये भी जा रहा है कि पूरा खेल शाहरुख की आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के ओवरसीज राइट्स को लेकर हो रहा है। कई अंग्रेजी वेबसाइटों पर चल रही खबरों के मुताबिक डॉन रवि पुजारी फिल्म के ओवरसीज राइट्स हासिल करना चाहता है।

रवि पुजारी आखिर है कौन?

underworld don ravi pujari bollywood connection

रवि पुजारी किसी जमाने में छोटा राजन का खास हुआ करता था लेकिन जब राजन के गैंग में फूट पड़ी तो उसने भी अलग रास्ता अख्तियार कर लिया। पुजारी कम पढ़ा लिखा है लेकिन अंग्रेजी और हिंदी भाषा का उसे अच्छा ज्ञान है।

90 के दशक में पुजारी दुबई चला गया था और रंगदारी के धंधे का बड़ा खिलाड़ी बन गया था। उसका मुंबई में काफी खौफ था और बिल्डर उसके नाम पर पैसा दे देते थे।

माना जाता है कि पुजारी ऑस्ट्रेलिया में छुपा है और वहीं से अपनी आपराधिक गतिविधियों को संचालित करता है। पहली बार रवि पुजारी का नाम उस वक्त चर्चा में आया था जब उसने बाला जॉल्टे नाम के गैंगस्टर का कत्ल कर दिया था।

पुजारी बॉलीवुड हस्तियों को भी अक्सर रंगदारी के लिए धमाकाता रहता है। करिश्मा कपूर के पति, महेश भट्ट, शाहरुख खान और रितेश देशमुख समेत करीब 14 बॉलीवुड हस्तियों को वह रंगदारी के लिए धमकी दे चुका है।

क्या है रवि पुजारी का बॉलीवुड कनेक्शन?

underworld don ravi pujari bollywood connection

पिछले दिनों प्रीति जिंटा और नेस वाडिया के बीच हुए विवाद की खबरें मीडिया में आई थीं। इन खबरों में ही एक खबर थी नेस के पिता को अंडरवर्ल्ड से मिली धमकी की।

नेस के पिता नुस्ली वाडिया को पुजारी गैंग की ओर से धमकी मिली थी जिसमें कहा गया था कि प्रीति के मामले में दखल मत दो, वरना अच्छा नहीं होगा। पुलिस ने इस कॉल के तार खंगाले तो फोन की लोकेशन ईरान निकली। बाद में पता चला कि फोन इंटरनेट की VOIP तकनीक के जरिए किया गया था।

साल 2013 में पुजारी गैंग ने सलमान खान को भी धमकी दी थी। हाल ही में जिन सितारों या बॉलीवुड हस्तियों को पुजारी ने धमकाया है सभी ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। इससे यह तो तय है कि अब वो दौर चला गया जब सितारे पुलिस के पास जाने की बजाय रंगदारी देना ज्यादा ठीक समझते थे।

आखिर चाहता क्या है रवि पुजारी?

underworld don ravi pujari bollywood connection

मुंबई के वरिष्ठ टीवी पत्रकार जीतेंद्र दीक्षित ने साल 2011 में एक ब्लॉग लिखा जिसमें उन्होंने बताया कि 2005 में पुजारी ने उन्हें कॉल किया और मजीद मेमन पर हमले की जिम्मेदारी ली। इसके बाद उसका फोनो टीवी पर लाइव दिखाया गया जिसमें उसने अपनी ब्रांडिंग करने की कोशिश की।

अपने ब्लॉग के मुताबिक जीतेंद्र मानते हैं कि पुजारी अपना धंधा चमकाने के लिए मीडिया को हथियार बनाना चाहता था और कई टीवी चैनल के पत्रकारों को कॉल करता था।

बॉलीवुड हस्तियों को धमकी देने का सबसे बड़ा फायदा है पब्लिसिटी। इसी 'नेगेटिव पब्लिसिटी' के जरिए पुजारी जैसे अपराधी लोगों को डराते हैं और रंगदारी के धंधे को मिलता है इंधन, डर का इंधन जिससे उनकी 'रोजी-रोटी' चलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed