फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   underworld don Chota Rajan

आज भारत लाया जा सकता है अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन

Thu, 05 Nov 2015 05:47 AM IST
Updated Thu, 05 Nov 2015 05:47 AM IST
विज्ञापन
underworld don Chota Rajan

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के प्रत्यर्पण की अवधि एक और दिन के लिए बढ़ा दी गई है क्योंकि इंडोनेशिया ने पास के एक सक्रिय ज्वालामुखी से राख और धुंए का गुबार निकलने की वजह से अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बंद रखने की अवधि बढ़ा दी है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा है कि स्थानीय प्राधिकरण ने उन्हें सूचित किया है कि किसी भी फ्लाइट का कल सुबह 8.45 से पहले उड़ान भरना संभव नहीं होगा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में बुधवार को राजन का प्रत्यर्पण संभव नहीं होना स्वाभाविक है। हालांकि, सूत्रों की मानें तो छोटा राजन को परिस्थितियां ठीक होने की दशा में बृहस्पतिवार को प्रत्यर्पित किया जा सकता है।
विज्ञापन


55 वर्षीय छोटा राजन को मंगलवार रात को ही विशेष विमान से भारत लाया जाना था लेकिन ज्वालामुखी में हुए विस्फोट के कारण इसे बुधवार तक के लिए टाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अब भी डेनपसार में हिरासत में है। निकटवर्ती द्वीप पर एक सक्रिय ज्वालामुखी माउंट रिनजानी से भारी मात्रा में धुंए का गुबार उठने के कारण स्थानीय प्रशासन ने गुराह राइ अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंगलवार रात को बंद कर दिया था।

भारतीय अधिकारियों ने कहा कि इंडोनेशियाई प्राधिकरण प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में पूरा सहयोग कर रहे हैं। प्रत्यर्पण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि राजन को 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से मशहूर पर्यटन स्थल बाली पहुंचने के क्रम में गिरफ्तार किया गया था।

शुरुआत में सीबीआई की हिरासत में रहेगा राजन

underworld don Chota Rajan

सुरक्षा एजेंसियों ने राजन को दिल्ली लाने का निर्णय किया है। जब तक कोई अन्य पुलिस बल को जांच के लिए उसे हिरासत में लेने की अनुमति नहीं मिलती है तब तक उसे सीबीआई की शुरुआती हिरासत में रखा जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, राजन को इंडोनेशिया से सीधे मुंबई नहीं ले जाया जाएगा। सीबीआई हेडक्वार्टर में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है जहां राजन को रखे जाने की संभावना है। इसके अलावा सुरक्षा में किसी तरह की खामी की पहचान के लिए नियमित रूप से सुरक्षा अभ्यास किया जा रहा है।

छोटा राजन को मुंबई लाने का दावा करने वाले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि उसके हिरासत का फैसला केंद्र सरकार की सलाह के बाद लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभी उसका प्रत्यर्पण केंद्र सरकार कर रही है और उसके बाद हम उसकी हिरासत के बारे में निर्णय करेंगे। मेरे ख्याल से अपनी नीतियों का खुलासा करने के ख्याल से यह समय माकूल नहीं है।

राज्य और केंद्र सरकार इस मामले में मिल कर काम करेंगी। घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा कारणों के चलते केंद्र सरकार राजन को मुंबई पुलिस के हवाले करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।

मुंबई जेल में भी चल रही है राजन को रखने की तैयारी

underworld don Chota Rajan

छोटा राजन के बाली से प्रत्यर्पण से पहले महाराष्ट्र सरकार ने जेल प्राधिकरण को आदेश जारी कर कहा है कि मुंबई केंद्रीय कारावास का उच्च सुरक्षा वाला ब्लॉक पुलिस प्राधिकरण के हवाले कर दें। इसके अलावा महाराष्ट्र पुलिस ने राजन की सुरक्षा के लिए जेल परिसर के आसपास अर्धसैनिक बलों की तैनाती का अनुरोध किया है।

महाराष्ट्र सरकार के गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पुलिस को एक रुपया सालाना किराया पर उच्च सुरक्षा ब्लॉक उपलब्ध कराने के लिए निर्देश जारी किया गया है ताकि भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर छोटा राजन की सुरक्षा में कोई चूक शेष न रहे। प्रत्यर्पण के बाद उसे मुंबई के आर्थर रोड जेल में रखे जाने की संभावना है।

इसे सेल 12बी में रखे जाने की बात चल रही है जिसे विशेष तौर पर पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब को रखने के लिए तैयार किया गया था। पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक बीके उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने सुरक्षा के लिए राज्य सरकार को चिट्ठी लिख कर आर्थर जेल के आसपास अर्धसैनिक बलों की तैनाती का अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा कि अगर छोटा राजन को यहां रखा जाता है तो उसके लिए हमें मजबूत सुरक्षा घेरा की जरूरत होगी। जेल के आसपास की निगरानी के लिए हमने अर्धसैनिक बलों की तैनाती का अनुरोध किया है। जेल के भीतर सशस्त्र जेल पुलिस अधिकारियों के अलावा स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed