फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   underworld don Chota Rajan

भाजपा नेता का सामने आया अंडरवर्ल्ड डॉन कनेक्शन

Sat, 31 Oct 2015 12:11 PM IST
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:11 PM IST
विज्ञापन
underworld don Chota Rajan

इंडोनेशिया में पकड़ा गया अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का साला मुंबई में भाजपा का नेता है। नाम है राहुल वालुंज। वह छोटा राजन की पत्नी सुजाता का भाई है और भाजपा की मजदूर इकाई से जुड़ा है। हालांकि उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

विज्ञापन


कुख्यात डॉन छोटा राजन का साला राहुल वालुंज भाजपा के मजदूर संगठन राष्ट्रीय एकजुट कामगार संगठन का उपाध्यक्ष है। उसे छोटा राजन की गिरफ्तारी से एक महीने पहले ही भाजपा में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले वह शिवसेना में था। 40 वर्षीय राहुल नागपुर के भाजपा नेता सुधाकर देशमुख को रिपोर्ट करता है। सुधाकर देशमुख नागपुर से भाजपा के विधायक हैं और पार्टी के मजदूर संगठन की जिम्मेदारी संभालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में देशमुख का कहना है कि राहुल की एक अलग पहचान है। उसे केवल छोटा राजन के साले के रूप में पहचानना उसके साथ अन्याय होगा। उसके खिलाफ कोई मामला भी दर्ज नहीं है।

ऐसे में उसे मौका क्यों नहीं दिया जाना चाहिए। सूत्रों का कहना है कि राहुल ही मुंबई में अपनी बहन सुजाता राजन निखालजे का सारा कामकाज देखता है।

डॉन की गिरफ्तारी से एक महीने पहले ही जुड़ा था भाजपा से

underworld don Chota Rajan

भाजपा के सूत्र बताते हैं कि राहुल की मजदूर क्षेत्र में काफी अच्छी पकड़ है जबकि सूबे की मजदूर राजनीति में भाजपा काफी कमजोर स्थिति में है। इसलिए पार्टी को ऐसे नेता की तलाश थी, जो विरोधी मजदूर संगठनों पर दबंगई का साहस दिखा सके। छोटा राजन के साले ने कम समय में ही भाजपा के  कुछ बड़े नेताओं से भी संबंध भी बना लिए हैं।

वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और गृह राज्यमंत्री राम शिंदे ने तो उसका बाकायदा स्वागत भी किया है। हालांकि मुनगंटीवार कहते हैं कि उन्हें वालुंज के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में उसका सत्कार किया इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

विपक्ष ने इस मामले में भाजपा पर हमला बोला है। आप की संयोजक प्रीति शर्मा मेनन ने कहा कि यह भाजपा के दोहरे चरित्र को दिखाता है। भाजपा हमेशा स्वच्छ और साफ सुथरी राजनीति की बात करती है लेकिन प्रत्यक्ष में वह खुद इसका पालन नहीं करती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed