{"_id":"d7c91ea8-6440-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"un-must-declare-india-a-terrorist-country-demands-saeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को 'आतंकी देश' घोषित करे यूएनः सईद ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भारत को 'आतंकी देश' घोषित करे यूएनः सईद
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 22 Jan 2013 08:42 AM IST
विज्ञापन
मुंबई हमले का मास्टर माइंड और लश्कर-ए-ताइबा सरगना हाफिज सईद ने भाजपा और आरएसएस पर दिए गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान का भारत के खिलाफ इस्तेमाल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सोमवार को लाहौर में एक प्रेस कांफ्रेंस कर सईद ने संयुक्त राष्ट्र संघ से भारत को आतंकवादी देश घोषित करने की मांग कर डाली है। हाफिज सईद ने पाकिस्तान में आतंकी संगठनों के होने को भारत का दुष्प्रचार करार दिया है।
विज्ञापन
उसने कहा है कि पाकिस्तानी संगठनों के आतंकवाद फैलाने के भारतीय दुष्प्रचार की पोल खुल गई है। सईद ने यहां तक आरोप लगा दिया है कि पाकिस्तान में सभी तरह के आतंकवाद में भारतीय संगठन शामिल हैं।
विज्ञापन
सईद ने ट्वीटर पर कहा है कि मुंबई के 26/11 हमले में भारत ने पाकिस्तान को घसीटने की पूरी कोशिश की, लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला।
सईद ने यहां तक कह दिया कि पाकिस्तान सरकार को संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएन) की मदद से भारत को आतंकवादी देश करार देना चाहिए।
ट्विटर पर संघ की शाखाओं की तस्वीर को बता रहा टेरर कैंप
लश्कर की फ्रंट संस्था जमात-उद-दावा के ट्वीटर हैंडिल ऐटजेयूडी ऑफीशियल ने सईद के आग उगलने वाले बयान के साथ संघ की शाखाओं की तस्वीर को हिंदू टेरर कैंप के तौर पर पेश कर रहा है।
इतना ही नहीं संघ परिवार से जुड़े लोगों के बंदूक जैसे हथियारों के साथ तस्वीरों को भी ट्वीटर के जरिए दुनिया भर में फैलाया जा रहा है।
जानकारों का मानना है कि इस साल पाकिस्तान में होने वाले चुनाव में सईद इस मुद्दे को अपनी राजनीतिक सांठगांठ के लिए भुनाने की पूरी कोशिश करेगा।
भाजपा और आरएसएस की सरपरस्ती में हिंदू आतंकवाद के पनपने के शिंदे के विवादास्पद बयान को सईद पाकिस्तान में खूब उछाल रहा है।
गौरतलब है कि अमेरिका हाफिज सईद 55 करोड़ रुपए का इनाम घोषित कर चुका है।