यूएन की राहत सामग्री पर आईएस का लोगो
विश्व खाद्य प्रोग्राम के तहत सीरिया भेजी जाने वाली अपनी राहत सामग्री पर 'आईएस-लोगो' ने संयुक्त राष्ट्र की चिंताएं बढ़ा दी हैं। जानकारी के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र की तरफ से सीरिया भेजे जाने वाले खाने पीने के पैकेटों को आईएस-लोगो के साथ ही आगे बढ़ाया जा रहा है।
सोशल मीडिया में चल रही खबरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि संयुक्त राष्ट्र ने खाद्य पदार्थों से भरे जिन कार्ड बाक्सों को सीरिया भेजा है उन पर इस्लामिक स्टेट आफ सीरिया की छाप है।
गौरतलब है कि इस्लामिक स्टेट जो कि सीरिया और इराक के लाखों लोगों पर अपना दबदबा कायम किए हुए है।
आईएस के बिना संभव नहीं खाद्य पदार्थों आपूर्ति
इस्लामिक स्टेट के वर्चस्व वाले हिस्सों को दवा और खाद्य सामग्री मुहैया कराने को लेकर यूएन का कहना है कि वह सीरियाई अरब रेड क्रीसेंट जैसे मानवीय संगठनों के जरिये इन खाद्य पदार्थों की आपूर्ति करती है। लेकिन जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री की पहुंच इस्लामिक स्टेट के जरिये ही होती है लेकिन आईएस इस सामग्री का वितरण खुद करता है।
विश्व खाद्य प्रोग्राम (डब्ल्यूएफपी) के आपातकालीन क्षेत्रीय समन्वयक मुहन्नद हादी ने बताया कि सीरिया के लोगों के लिए जरूरी इस खाद्य सामग्री के साथ होने वाली इस हेर-फेर की कड़ी निंदा करते हैं। वहीं सगठन इन तस्वीरों की वैधता की पुष्टि करने की भी कोशिश कर रहा है।