फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   UN condemned the Badaun Gangrape incident

संयुक्त राष्ट्र तक पहुंचा बदायूं गैंगरेप मामला

Mon, 02 Jun 2014 03:07 PM IST
Updated Mon, 02 Jun 2014 03:07 PM IST
विज्ञापन
UN condemned the Badaun Gangrape incident

उत्तर प्रदेश के बदायूं ज़िले में दो बहनों से बलात्कार और फिर उनकी हत्या की घटना की संयुक्त राष्ट्र संघ ने तीखे स्वर में निंदा की है और इसे एक 'भयानक घटना' कहा है।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र ने ज़ोर देकर कहा है कि क़ानून के भीतर देश के सभी नागरिकों की सुरक्षा होनी चाहिए।

भारत में संयुक्त राष्ट्र संघ के रेजीडेंट कोऑर्डिनेटर लीज़ ग्रांड ने कहा, ''दोनों किशोरियों के परिजनों को और निचली जातियों की उन सभी महिलाओं और लड़कियों को न्याय मिलना चाहिए जो ग्रामीण भारत में प्रताड़ना और बलात्कार की शिकार हुई हैं। महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा केवल महिलाओं का मुद्दा नहीं है, यह मानवाधिकार का मामला है।''
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ''दिल्ली में दिसम्बर 2013 में एक युवती के सामूहिक बलात्कार और हत्या के बाद कई प्रगतिशील सुधार और बदलाव हुए और जस्टिस वर्मा कमेटी की ऐतिहासिक रिपोर्ट आई, लेकिन क़ानून बनाना समस्या के समाधान का केवल एक हिस्सा है। इसका लागू होना भी उतना ही महत्व रखता है जितना कि सोच में बदलाव।''

विज्ञापन
विज्ञापन

'सोच में बदलाव जरूरी'

UN condemned the Badaun Gangrape incident

बीते बुधवार को उत्तर प्रदेश के बदायूं ज़िले में पिछड़े वर्ग से आने वाली दो नाबालिग लड़कियों के शव पेड़ से लटके हुए पाए गए थे। दोनों लड़कियां रिश्ते में बहनें थीं और उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था।

पुलिस के अनुसार, बीते मंगलवार को जिला मुख्यालय से 42 किमी दूर कटरा शहादतगंज गांव से दोनों लड़कियां गायब हुई थीं।

इनमें से एक की उम्र 14 साल और दूसरी की उम्र 16 साल थी। बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने बीबीसी को बताया था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई है। इसमें मौत का कारण फांसी सामने आया है।

इस वारदात में पुलिस को जिन पांच लोगों की तलाश थी, उन सभी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बीते रविवार को गिरफ़्तार किए गए पांच लोगों में से दो ने अपने अपराध कबूल कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed