{"_id":"042c457c6f0e5c199f0d3fc43377d0b0","slug":"umar-abdullah-comments-on-bjp-pdp-government-in-jammu-kashmir-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर की राजधानी हुई नागपुर: उमर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जम्मू-कश्मीर की राजधानी हुई नागपुर: उमर
Updated Sun, 01 Mar 2015 10:29 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिल कर राज्य में सरकार बनाने के पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के फैसले की तीखी आलोचना की है।
विज्ञापन
उमर ने पीडीपी नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई मुलाकात पर ट्वीट किया।
उन्होंने अपन ट्विटर एकाउंट पर लिखा, "अब जबकि दोनों के गले मिलने से उत्तर और दक्षिण आपस में मिल गए हैं तो जम्मू-कश्मीर राज्य की राजधानी नागपुर शिफ्ट हो गई है।"
विज्ञापन
एक दूसरे ट्वीट मैं उन्होंने लिखा, "जम्मू-कश्मीर की सडकों पर जश्न कहां है? जम्मू कश्मीर की पहाडियों के आर पार खामोशी है।"
अब्दुल्लाह एक दूसरे ट्वीट में लिखा, "मुझे मालूम है कि इतवार को कुछ पटाखों का इंतजाम किया जाएगा, पर आम लोग खामोश हैं।"
इसके पहले उमर अब्दुल्लाह की पार्टी नेशनल कांफ्रेंस ने भी भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले गठबंधन में शामिल थी। उमर अब्दुल्लाह खुद अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में राज्य मंत्री थे।
विज्ञापन