'मसीहा हैं मोदी, उनके पास सभी समस्याओं का समाधान'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगता है जल संसाधन मंत्री उमा भारती इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘भक्ति’ में कुछ ज्यादा ही लीन हैं। तभी तो उन्होंने मोदी को एक ऐसा मसीहा बताया है जिनका भारतीयों को हजारों सालों से इंतजार था।
उस मसीहा के पास सभी समस्याओं का समाधान है। उन्होंने कहा कि पिछले 29 सालों में गंगा की सफाई पर पांच हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला।
आज अगर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से इस बारे में पूछा जाय तो वह कहेंगे ‘मैनू की पता’ यानी मुझे क्या पता। लेकिन पहली बार देश को एक ऐसा पीएम मिला है जो कहता है ‘मैनू सब पता है’ यानी मुझे सब पता है। वह देश की सभी समस्याओं के बारे में हर किसी से यही कहते हैं।
विपक्ष पर साधा निशाना
विश्व पर्यावरण दिवस पर जल क्रांति अभियान की शुरुआत करते हुए भारती ने अपने कामों को भगवा एजेंडे से जोड़ने के विपक्ष के आरोप को खारिज कर दिया।
उन्होंने कहा कि विपक्ष को सरस्वती गंगा परियोजनाओं में भगवा एजेंडा दिखता है लेकिन उनका मानना है कि यह एक आर्थिक एजेंडा है जिससे गरीबी दूर होगी और लोग समृद्ध होंगे।
उन्होंने कहा कि गंगा के किनारे मुस्लिम और हिंदू दोनों रहते हैं और यह नदी 50 करोड़ लोगों के लिए जीविकोपार्जन का स्रोत है। इसमें कहां भगवा एजेंडा दिखता है।