फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   uma bharti may be pitted against sonia gandhi in raebareli

रायबरेली में सोनिया के खिलाफ भाजपा ने चुना अपना योद्धा!

Thu, 27 Mar 2014 04:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 27 Mar 2014 04:10 PM IST
विज्ञापन
uma bharti may be pitted against sonia gandhi in raebareli

एक तरफ जहां कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि अरविंद केजरीवाल के मैदान में उतरने के बावजूद वह बनारस में नरेंद्र मोदी के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारेगी, वहीं भाजपा ने रायबरेली में सोनिया गांधी को घेरने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


घोषणा पत्र जारी करने के दौरान जब सोनिया से पूछा गया कि क्या कांग्रेस बनारस सीट पर चुनौती पेश करेगी, इस पर पार्टी अध्यक्ष ने कहा, "क्यों नहीं? हम बनारस में निश्चित तौर पर मजबूत दावेदार उतारेंगे। हालांकि, यह कौन होगा, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है।"
विज्ञापन


एक तरफ जहां कांग्रेस वडोदरा और बनारस की सीट पर मोदी को घेर रही है, वहीं भाजपा ने भी मन बना लिया है कि इस बार सोनिया गांधी को रायबरेली में आसान चुनौती न देते हुए उनके सामने मुश्किल खड़ी की जाएगी। भगवा दल ने इसके लिए अपना फायरब्रांड नेता चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली में भाजपा देगी कड़ी चुनौती

uma bharti may be pitted against sonia gandhi in raebareli

रायबरेली में मजबूत लड़ाई की जमीन तैयार करने की कोशिश में भाजपा सोनिया गांधी के खिलाफ अपनी तेज-तर्रार ह‌िंदुत्व नेता उमा भारती को उतारने पर विचार कर रही है।

शीर्ष पार्टी सूत्रों ने पुष्टि की है कि भाजपा उमा भारती को झांसी के बजाय उत्तर प्रदेश के रायबरेली में शिफ्ट करने पर 'गंभीरता से विचार' कर रही है। भाजपा ने उमा भारती को झांसी सीट दी है और इसका ऐलान भी हो चुका है।

हालांकि, ऐसा कहा जा रहा था कि उमा भारती झांसी नहीं, बल्कि भोपाल से चुनाव लड़ना चाहती थीं। बाद में उन्होंने इन तमाम खबरों को अफवाह करार दिया। इससे पहले आडवाणी भोपाल जाना चाहते थे, लेकिन बाद में पार्टी ने उन्हें गांधीनगर से ही उतारने का फैसला किया।

उमा भारती लड़ सकती हैं सोनिया के खिलाफ

uma bharti may be pitted against sonia gandhi in raebareli

भाजपा सूत्रों ने बताया कि इससे कांग्रेस अध्यक्ष को रायबरेली पर चुनौती देने में मदद मिलेगी। यह विचार इसलिए भी दिमाग में आया, क्योंकि कांग्रेस बनारस में मोदी के खिलाफ मजबूत दावेदार उतारने की बात कह रही है।

योगगुरु रामदेव ने भी उमा भारती को रायबरेली से उतारे जाने की पैरवी की है और इस‌ सिलसिले में वो भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से आग्रह कर चुके हैं। उन्होंने ट्वीट पर कहा, "मैं भाजपा से अपील करता हूं कि रायबरेली में सोनिया गांधी के खिलाफ उमा भारती को उतारा जाए।"

रामदेव ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि भाजपा ने रायबरेली से कोई मजबूत दावेदार क्यों नहीं उतारा और इस बारे में उमा भारती को लेकर विचार किया जाना चाहिए।

बाबा रामदेव ने की अपील, विचार जारी

uma bharti may be pitted against sonia gandhi in raebareli

योग गुरु रामदेव ने कहा, "अगर भाजपा रायबरेली में सोनिया गांधी को हराना चाहती है, तो उसे उमा भारती को उतारना चाहिए।" फिलहाल झांसी से मैदान में उतारी गईं उमा भारती को 2005 में भाजपा से बाहर कर दिया गया था, लेकिन 2011 में फिर उनकी वापसी हुई।

ऐसा बताया जा रहा है कि रामदेव की अपील के बाद भाजपा उमा भारती को झांसी से रायबरेली शिफ्ट करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। और शायद जल्द इस बारे में ऐलान किया जा सकता है।

रामदेव ने इस बारे में भाजपा के शीर्ष नेताओं से बातचीत की है। उमा भारती पहले से ही सोनिया गांधी के खिलाफ काफी मुखर रही हैं और अगर ऐसा होता है, तो मामला दिलचस्प हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed