{"_id":"3b9b041459ce7b99a6f393ffbbd40d55","slug":"uma-bharati-had-flown-his-sister-s-ashes-in-sangam-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमा भारती ने संगम में प्रवाहित कीं अपनी बहन की अस्थियां","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
उमा भारती ने संगम में प्रवाहित कीं अपनी बहन की अस्थियां
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Thu, 16 Jul 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने बुधवार को संगम में अपनी बड़ी बहन नर्मदा की अस्थियां प्रवाहित कीं।
विज्ञापन
उमा से तकरीबन बीस साल बड़ी उनकी बहन का निधन बीमारी की वजह से अभी चंद दिन पहले ही हुआ था। अंतिम संस्कार होने के बाद केंद्रीय मंत्री उमा भारती अपनी बहन के परिजनों के साथ सुबह ही इलाहाबाद पहुंचीं थीं।
सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेस से इलाहाबाद पहुंचने के बाद उमा भारती संगम रवाना हो गईं। यहां अस्थि विसर्जन के बाद वह सीधे सर्किट हाउस पहुंचीं। निजी कार्यक्रम होने की वजह से भाजपा नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय के अलावा उन्होंने पार्टी के कुछ चुनिंदा लोगों से ही मुलाकात की।
विज्ञापन
11.30 बजे संगम से सर्किट हाउस लौटने के बाद उमा भारती अपने कमरे में ही रहीं। यहां अपराह्न 1.15 बजे उमा भारती वाराणसी के लिए रवाना हो गई। इसके पूर्व सुबह जंक्शन पहुंचने पर भाजपा के कई नेताओं ने उनकी अगुवाई की।
विज्ञापन