{"_id":"0581024b699e37c3b1a19655d5b01e66","slug":"ulema-angry-over-maulana-on-praising-modi-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलाना ने की मोदी की तारीफ, भड़के उलेमा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मौलाना ने की मोदी की तारीफ, भड़के उलेमा
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद (सहारनपुर)
Updated Mon, 10 Nov 2014 02:41 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफाई अभियान की तारीफ किए जाने पर देवबंद दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नौमानी उलेमा के निशाने पर आ गए हैं। उलेमा का कहना है कि दारुल उलूम को ऐसे बयानों से बचना चाहिए।
विज्ञापन
वर्ष 2011 में संस्था के पूर्व मोहतमिम और मजलिस-ए-शूरा के सदस्य मौलाना गुलाम मोहम्मद वुस्तानवी ने गुजरात में नरेंद्र मोदी के कार्यों की प्रशंसा की थी। उस दौरान इस्लामिक हल्कों में ऐसा बावेला मचा कि वुस्तानवी को अपना पद गंवाना पड़ा था।
विज्ञापन
संसदीय कार्य मंत्री वैंकेया नायडू की ओर से स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग की अपील करते हुए मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नौमानी को पत्र भेजा गया था। उसके जवाब में नौमानी ने पीएम मोदी को मुबारकबाद पेश करते हुए अभियान की तारीफ की थी।
विज्ञापन
इस मामले पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी का कहना है कि दारुल उलूम को इस तरह के बयानों से दूरी बनाए रखनी चाहिए, क्योंकि दारुल उलूम इस्लामिक तालीमी इदारा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या देश पहले गंदगी में था जो कि अब देशभर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
उधर, मजलिस-ए-शूरा के सदस्य मौलाना गुलाम मोहम्मद वुस्तानवी वे फोन पर कहा कि उन्होंने नरेंद्र मोदी की तारीफ नहीं की थी, बल्कि उनके विकास कार्यों की प्रशंसा की थी।
मजलिस-ए-शूरा के सदस्य मौलाना अब्दुल अलीम फारूकी ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है इसलिए इस पर कुछ कहना सही नहीं होगा। सवाल उठ रहा है कि शूरा सदस्य मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नौमानी पर क्या रुख अख्तियार करेंगे, यह देखना होगा।