फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   uk not impose visa bond plan on indians

भारतीयों पर नहीं थोपेगा ब्रिटेन वीजा बांड योजना

Sat, 14 Sep 2013 12:21 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 14 Sep 2013 12:21 AM IST
विज्ञापन
uk not impose visa bond plan on indians

ब्रिटिश सरकार अभी भारतीयों पर वीजा बांड योजना नहीं थोपने जा रही है। अभी इस पर विचार-विमर्श का दौर जारी है।

विज्ञापन


अमर उजाला द्वारा आयोजित ‘संवाद’ कार्यक्रम में ब्रिटिश उच्चायुक्त सर जेम्स डेविड बेवन ने बताया कि इस संबंध में भारत की चिंताओं से ब्रिटिश सरकार को अवगत करा दिया गया है।

बेवन ने कहा है कि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि यह बांड स्कीम पूर्व निर्धारित समयसीमा नवंबर 2013 से लागू जाएगी। उन्होंने स्वीकार किया कि वीजा बांड के मुद्दे पर ब्रिटिश सरकार में ही मतभेद हैं।
विज्ञापन


बेवन ने कहा, ‘ब्रिटेन का वीजा सिस्टम बहुत उदार है। भारत में वीजा के लिए मिलने वाले 10 आवेदनों में से नौ मंजूर हो जाते हैं।’

उन्होंने बताया, ‘वीजा प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। मोबाइल वीजा वैन और कई नए वीजा केंद्र खोले गए हैं।’

अगर वीजा बांड स्कीम लागू की गई तो ब्रिटेन जाने वाले हर पर्यटक को 3,000 पाउंड (करीब 3,01,683 रुपए) का बांड भरना पड़ेगा।

ब्रिटेन ने इस वीजा बांड स्कीम वाले प्रस्ताव में भारत को पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, घाना और नाईजीरिया जैसे ‘हाई रिस्क’ देशों के साथ रखा है।

बेवन ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ब्रिटेन की नीति में बदलाव संबंधी सवाल के जवाब में कहा कि इस मुद्दे पर आगामी आम चुनाव के नतीजों के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘शिक्षा के क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ा है। हर वर्ष हजारों भारतीय छात्र यूके जाते हैं और ब्रिटिश छात्र भारत आते हैं। बेवन के अनुसार हर वर्ष तकरीबन आठ लाख ब्रिटिश भारत आते हैं वहीं करीब चार लाख भारतीय ब्रिटेन जाते हैं।'

हिंदी भाषा संबंधी एक सवाल पर बेवन ने कहा, ‘हिंदी अब दुनिया भर में बोली जाती है। यूके में करीब 15 लाख लोग हिंदी बोलते हैं।’

मुटियारों से विवाह के नाम पर धोखाधड़ी रोकेगा ब्रिटेन
ब्रिटिश एनआरआई से जबरन विवाह की शिकायतों के निपटारे के लिए उच्चायोग में बनाया सेल

पंजाब पुलिस से मिलकर रोकेंगे फ्रॉड मैरिज
पंजाबी मुटियारों से विवाह के नाम पर एनआरआई युवकों द्वारा की जाने वाली धोखाधड़ी और जबरन शादी को रोकने के लिए ब्रिटिश उच्चायोग ने कदम बढ़ाया है।

यूके की लड़की की पंजाब में जबरन शादी या वहां के एनआरआई युवक द्वारा भारत में गलत ढंग से शादी करने की शिकायत पर कार्रवाई के लिए ब्रिटिश उच्चायोग में विशेष सेल बनाया गया है।

जेम्स डेविड बेवन ने कहा कि उनकी सरकार के द्वारा उठाए गए सख्त कदमों की बदौलत ब्रिटिश पंजाबी लड़कियों को पंजाब में लाकर जबरन शादी कराने के मामले बहुत कम हुए हैं।

भारत अंदर से मजबूत है...
ब्रिटेन के उच्चायुक्त सर जेम्स डेविड बेवन की नजर में भारत की अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत है और जल्द ही विकास की रफ्तार तेज हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि भारत के 28 में से 27 राज्यों में खुद जाकर जो जमीनी हकीकत देखी है, उसके बाद वह यह दावा कर सकते हैं।

उनकी नजर में देश के कस्बों और शहरों में छोटी-छोटी दुकानों में उमड़ने वाली भीड़ कम नहीं हो रही, तो मंदी कहां रहेगी। उनकी नजर में भारत की अर्थव्यवस्था अंदर से मजबूत है।

सामने रख दी है सकारात्मक तस्वीर
सर बेवन भारत के शहरों और कस्बों में घूमने के बाद इतना उत्साहित हैं कि उन्होंने अपनी सरकार के सामने देश में निवेश लायक माहौल की तस्वीर भी रख दी है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी नजर में 2020 तक भारत विकास के मामले में बहुत आगे निकल जाएगा।

तब भी ब्रिटेन के साथ उसका सहयोग और बढ़ेगा, बस प्राथमिकता के क्षेत्र बदल जाएंगे। तब दुनिया से गरीबी मिटाने के महाअभियान में भारत और ब्रिटेन सहयोगी बनेंगे।


नक्सल समस्या से निवेश प्रभावित
भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने कहा कि छत्तीसगढ़ और झारखंड जैसे कुछ राज्यों के विकास पर नक्सल समस्या का असर पड़ रहा है।

नक्सल प्रभावित राज्यों में उनके दौरे और अनुभव पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हिंसा के कारण उन राज्यों में विदेशी निवेश नहीं हो पा रहा है। उन राज्यों में अपार संभावनाएं हैं, लेकिन नक्सली हिंसा के चलते उनकी छवि बिगड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed