फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Ujjain_V-C office_J&K_bajrang dal

कश्मीर में आपदा पर उज्जैन में बवाल

Tue, 16 Sep 2014 03:54 PM IST
Updated Tue, 16 Sep 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
Ujjain_V-C office_J&K_bajrang dal

मध्यप्रदेश के उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति जे.एल कालू ने लोगों से जम्मू कश्मीर के लोगों की मदद की अपील की थी। इस अपील पर भड़के वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कुलपति के ऑफिस में हंगामा मचाया और जमकर तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


घटना में कुलपति की तबियत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया।

इस बीच विश्वविद्यालय के शिक्षकों और बाकी कर्मचारियों ने हड़ताल की है और इस घटना में संलिप्त सभी कार्यकर्ताओं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

इंडियन एक्प्रेस में छपी खबर के अनुसार अभी तक यह स्पष्ट नहीं कि क्या कुलपति के साथ किसी तरह की मारपीट भी की गई थी। जे.एल. कालू को 6 महीने पहले ही उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन

आर्मी पर हुई पत्थरबाजी का विरोध

Ujjain_V-C office_J&K_bajrang dal

जम्मू-कश्मीर में आई भीषण बाढ़ के बाद कुलपति ने स्थानीय मकान मालिकों से यह अपील की थी कि वे जम्मू-कश्मीर के छात्रों से किराया वसूलने में थोड़ी रियायत बरतें। उन्होंने कहा था कि लोग भीषण बाढ़ में फंसे हुए हैं और ऐसे में कई बच्चे अपने परिवार से संपर्क तक नहीं कर पा रहे हैं इसलिए इस बात पर विचार करें कि क्या उन छात्र-छात्राओं की कोई मदद की जा सकती है।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि हम कोशिश कर रहे हैं कि कुछ कैंप लगा कर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर सकें।

इसके बाद 20 से ज्यादा कार्यकर्ता कुलपति के ऑफिस में नारे लगाते हुए घुस आए और सारे ऑफिस में तोड़फोच मचाई। उन्होंने जम्मू कश्मीर में आर्मी पर हुई पत्थर बाजी का विरोध करते हुए कहा कि कुलपति को अपनी अपील वापस लेनी चाहिए।

उज्जैन एसपी ने इस मामले पर कहा कि सीसीटीवी फुटेज को देखकर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed