{"_id":"3ac75158-2aa0-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"uidai-launches-portal-to-access-data","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूआईडीएआई के कामकाज का ब्यौरा होगा सार्वजनिक","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यूआईडीएआई के कामकाज का ब्यौरा होगा सार्वजनिक
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 10 Nov 2012 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के काम काज में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने पब्लिक डाटा पोर्टल की शुरुआत कर दी है। इसके जरिए आधार परियोजना के रोजाना कामकाज के ब्यौरे को सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन
आम आदमी को उन सभी आंकड़ों की जानकारी मिल सकेगी, जो अब तक उन्हें आसानी से उपलब्ध नहीं होते थे। मसलन उक्त तिथि तक कंपनी ने कितने लोगों का पंजीकरण किया है। किस राज्य का प्रदर्शन बेहतर है या किन इलाकों में रजिस्ट्रार बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
www.uidai.gov.in नाम से शुरू किये गए इस पोर्टल के जरिए प्राधिकरण के कामकाज की शुद्धता का प्रमाण भी मिल सकेगा। सरकार ने इसे नेशनल डाटा शेयरिंग एंड एक्सेसिबिल्टी पॉलिसी 2012 के अनुरूप शुरू किया है।
विज्ञापन
यूआईडीएआई अब तक यह सभी जानकारी अपनी वेबसाइट के जरिए उपलब्ध करा रहा था। प्राधिकरण प्रत्येक तिमाही अपने खर्च, विभिन्न तकनीकी दस्तावेजों का बायोमेट्रिक्स विवरण समेत कई चीजें सार्वजनिक करता रहा है।
यूआईडीएआई अध्यक्ष नंदन नीलेकणी का कहना है कि नए पोर्टल से काम में पारदर्शिता बढ़ेगी। प्राधिकरण फिलहाल आधार एनरोलमेंट से संबंधित आंकड़ों के पांच सेट और आधार प्राधिकृत करने से संबंधित अन्य पांच सेट को जारी कर रहा है।