फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ugc to set up helplines to check ragging

रैगिंग से परेशान हैं तो डायल करें ये नंबर

Sun, 21 Jul 2013 08:25 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sun, 21 Jul 2013 08:25 PM IST
विज्ञापन
ugc to set up helplines to check ragging

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को रैगिंग रोकने के लिए आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन का पूरी सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


रैगिंग की रोकथाम के लिए यूजीसी के स्तर पर नियमित निगरानी के लिए अलग से एक कमेटी भी गठित की गई है।

आयोग ने रैगिंग संबंधी शिकायतों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001805522 भी जारी किया है। इस हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों की निजी संस्था के माध्यम से खुद यूजीसी निगरानी करती है।
विज्ञापन


आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि रैगिंग रोकने तथा दोषियों के खिलाफ लापरवाही के मामले में शिक्षा संस्थानों के खिलाफ भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि रैगिंग के चलते देश में कई छात्रों द्वारा आत्महत्या की घटनाओं के मद्देनजर यूजीसी ने विधिवत गाइडलाइन तैयार करके सभी संस्थानों में इसे लागू करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजीसी द्वारा रैगिंग रोकने के लिए जारी गाइडलाइन के तहत सभी शिक्षा संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि वे छात्रों तथा उनके अभिभावकों से प्रवेश के समय शपथ पत्र भरवाकर रैगिंग रोकने के लिए उन्हें जागरूक बनाएं।


सभी कॉलेजों तथा विश्वविद्यालयों को एंटी रैगिंग कमेटी बनाने का भी इस गाइडलाइन में स्पष्ट निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही रैगिंग रोकने के लिए गाइडलाइन में कई अन्य उपाय भी सुझाये गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed