फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   UGC's new guidelines

रिसर्च को लेकर यूजीसी ने जारी किया नया फरमान

Tue, 15 Dec 2015 04:50 AM IST
Updated Tue, 15 Dec 2015 04:50 AM IST
विज्ञापन
UGC's new guidelines

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने नियमित शिक्षकों से ही शोध कराने को कहा है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों एवं केंद्रीय संस्थानों के कुलपतियों एवं निदेशकों से कहा गया है कि वह एमफिल एवं पीएचडी कराने के लिए केवल नियमित शिक्षकों को ही लगाएं।

विज्ञापन


यूजीसी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि यदि कोई विश्वविद्यालय अथवा संस्थान इस नियम का पालन नहीं करता है तो वह यूजीसी की ओर से एमफिल, पीएचडी कराने के लिए 2009 में जारी रेगुलेशन का उल्लंघन होगा।
विज्ञापन


यूजीसी के सचिव प्रो. जसपाल एस संधू की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विश्वविद्यालय अपनी ओर से शोध निर्देशक को एक नियत संख्या में शोधार्थी आवंटित करेगा। तय नियम के विपरीत शोधार्थी आवंटित किए जाने के बाद उसे यूजीसी के 2009 के रेगुलेशन का उल्लंघन माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर शिक्षकों पर लगेगी रोक

UGC's new guidelines

यूजीसी की नई गाइड लाइन के बाद देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेजों एवं संस्थानों में अवकाश ग्रहण कर चुके शिक्षकों को शोध निर्देशक बनाने पर सवाल खड़ा हो गया है।

यूजीसी के इस पत्र के बाद देश भर में नए खुले विश्वविद्यालयों में रिटायर शिक्षकों को रिसर्च गाइड बनाकर शोध कराने का व्यापार भी रोका जा सकेगा।

यूजीसी की नई गाइड लाइन के बाद अब यदि कोई रिटायर शिक्षक अपने साथ नए विद्यार्थी को जोड़ेगा तो उसकी डिग्री यूजीसी के 2009 रेगुलेशन का उल्लंघन होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed