{"_id":"7e495f6a-30e6-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ugc-net-application-can-until-midnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आधी रात तक कर सकते हैं नेट आवेदन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आज आधी रात तक कर सकते हैं नेट आवेदन
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजीसी की नेट परीक्षा के लिए अब तक आवेदन नहीं कर पाए उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। आवेदक अब रविवार (18 नवंबर) आधी रात तक कर आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगी जिन्होंने बैंक चालान की फीस जमा करा चुके हैं।
विज्ञापन
आवेदन ऑनलाइन ही करना होगा। उल्लेखनीय है कि नेट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि शुक्रवार (16 नवंबर) को ही समाप्त हो गई थी। अंतिम तिथि तक ऐसे काफी उम्मीदवार रहे जिन्होंने बैंक चालान से फीस तो जमा करा दी, लेकिन ऑनलाइन आवेदन करने से चूक गए थे।
विज्ञापन
ऐसे ही उम्मीदवारों के लिए यूजीसी की ओर से यह सुविधा दी जा रही है। हालांकि आवेदन करने के बाद फॉर्म के प्रिंट आउट की कॉपी फिलहाल 22 नवंबर तक ही जमा करानी होगी। इस तिथि में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। उम्मीदवारों को अपने फॉर्म के प्रिंट आउट के साथ, अटेंडेंस स्लिप, फीस की कॉपी, व कैटेगरी सर्टिफिकेट और शैक्षणिक प्रमाणपत्र की कॉपी लगाकर अपने सेंटर के मुताबिक सेंटर पर जमा करानी होगी।
विज्ञापन