फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   udhav thakre ask prime minister narendra modi to attack on pakistan

उद्धव ठाकरे बोले, पाकिस्तान पर करो हमला

Mon, 25 Aug 2014 09:13 PM IST
Updated Mon, 25 Aug 2014 09:13 PM IST
विज्ञापन
udhav thakre ask prime minister narendra modi to attack on pakistan

शिवसेना ने एक बार फिर पाकिस्तान पर आंखें तरेरी हैं। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि पाकिस्तान लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। हमारे 13 गांवों पर हमला किया है इसलिए अब समय आ गया है कि पाकिस्तान पर हमला कर उसको सबक सिखाया जाए।

विज्ञापन


शिवसेना के मुखपत्र सामना में ‘पाकियों को ठोको’ शीर्षक के तहत लिखे संपादकीय में उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तानी सेना ने एक महीने में 25 बार सीज फायर का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन


22 चौकियों और 13 गांवों पर हमला किया है, जिससे दो नागरिकों को मौत हो चुकी है लेकिन घायलों की गणना नहीं हुई है। सन 2003 के बाद यह सबसे बड़ा शस्त्र उल्लंघन है लेकिन हम बुझे हुए पटाखे की तरह ठंडे हैं। अब हमें बता देना चाहिए कि दिल्ली में मर्दों का राज आ गया है। देश की जनता को भी ठोस जवाब की अपेक्षा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पाकिस्तान को उनकी सीमा में घुसकर मजा चखाओ'

udhav thakre ask prime minister narendra modi to attack on pakistan

उद्धव ने कहा है कि सिर्फ पाकिस्तान के साथ सचिव स्तर की वार्ता रद्द करने से कुछ नहीं होगा। पाकिस्तान को उनकी सीमा में घुसकर मजा चखाना होगा।

मोदी के शपथ समारोह का जिक्र करते हुए शिवसेना ने कहा है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत आने पर स्वादिष्ट भोजन किया था, लेकिन जो नमक उन्होंने खाया उसके प्रति ईमानदारी नहीं दिखाई।

शिवसेना ने कहा है कि एक तरफ लद्दाख, सियाचीन क्षेत्र में चीन यही काम कर रहा है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान हमारी सीमा में सुरंग खोद रहा है। यह कोई अच्छी निशानी नहीं है। यदि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार होती तो हम सभी उस पर टूट पड़ते।

देश को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान की अशिष्टता कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे, इसलिए पाकिस्तान की पूंछ में आग लगाकर उसके नापाक राज्य को हमेशा के लिए राख कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed