फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   uddhava gave signals of friendship with raj thackeray

उद्घव ने दिए राज ठाकरे से दोस्ती के संकेत

Wed, 30 Jan 2013 11:43 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 30 Jan 2013 11:43 AM IST
विज्ञापन
uddhava gave signals of friendship with raj thackeray

शिवसेना अध्यक्ष उद्घव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे एक दूसरे के साथ आ सकते हैं। उद्घव ठाकरे ने शिवसेना के मुखपत्र 'सामाना' में दिए एक साक्षात्कार में कहा है कि ताली एक हाथ से नहीं बजती। उन्होंने कहा है कि हमें एक साथ लाकर आमने-सामने बिठाओ और फिर पूछो कि हम साथ आएंगे या नहीं।

विज्ञापन


साक्षात्कार में उद्धव ने कहा है 'ताली एक हाथ से नहीं बजती है, बताओ बजती है क्या? इस सवाल का जवाब मुझसे कैसे मांग सकते हैं। मैं जवाब देने के लिए तैयार हूं लेकिन उत्तर ही चाहिए तो इसके लिए हमें एक साथ लाकर आमने-सामने बिठाओ। अगल-बगल बिठाओ और फिर पूछो। फिर पूछो कि आप एक साथ आने वाले हैं क्या? ये सवाल दोनों से एक साथ पूछोगे तो अच्छा होगा। इस सवाल का जवाब दोनों पर निर्भर है। एक पर नहीं।'
विज्ञापन


वहीं, शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि शिवसेना और मनसे को साथ लाने के लिए राज ठाकरे को पहल करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा है कि उद्घव ठाकरे ने दोनों पार्टियों के एक होने पर सकारात्मक संकेत दे दिया है और अब राज ठाकरे को पहल कदमी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि छह वर्ष पहले बाल ठाकरे के भतीजे राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे को शिवसेना का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी से अलग होकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का गठन कर लिया था। हालांकि राजनीतिक मतभेद के बाद भी दोनों कई मौकों पर एक साथ दिखे। कुछ समय पहले जब उद्धव ठाकरे का ऑपरेशन हुआ था तब राज ठाकरे अपनी कार में उद्धव को लेकर उनके घर मातोश्री गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed