फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   uddhav thackeray became shiv sena president

शिवसेना के अध्यक्ष पद पर उद्धव की ताजपोशी

Wed, 23 Jan 2013 01:58 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
मुंबई/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 23 Jan 2013 01:58 PM IST
विज्ञापन
uddhav thackeray became shiv sena president

शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उद्धव ठाकरे को चुन लिया गया है। बुधवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में यह फैसला किया गया। उद्धव अभी तक पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे।

विज्ञापन


शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे के निधन के बाद मध्य मुंबई में दादर स्थित पार्टी मुख्यालय में उद्धव की अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी की गई है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शिवसेना के करीब 200 पदाधिकारियों को बुलाया गया। इनमें पार्टी के सांसद, विधायक, राज्य प्रमुख, जिला प्रमुख समेत कई विशेष आमंत्रित सदस्य भी शामिल हुए। उद्धव ठाकरे को अध्यक्ष चुनने के साथ-साथ शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पास किए गए।
विज्ञापन


पार्टी से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि उद्धव को शिवसेना अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भी पार्टी के दिवंगत संस्थापक बालसाहेब ठाकरे शिवसेना ‘प्रमुख’ कहलाएंगे। उन्होंने कहा कि उद्धव पहले ही कह चुके हैं कि बालासाहेब ही पार्टी ‘प्रमुख’ रहेंगे। गौरतलब है कि पिछले महीने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ को दिए एक साक्षात्कार में उद्धव ने स्पष्ट किया था कि शिवसेना ‘प्रमुख’ बाल ठाकरे की जगह कोई नहीं ले सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed