फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   uddhav second angioplasty successful

उद्धव ठाकरे की एंजियोप्लास्टी का दूसरा चरण पूरा

Mon, 05 Nov 2012 12:17 AM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Mon, 05 Nov 2012 12:17 AM IST
विज्ञापन
uddhav second angioplasty successful
शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की रविवार को यहां लीलावती अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई। इस मौके पर उद्धव के चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे भी अस्पताल में ही थे।
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने बताया कि रविवार को एंजियोप्लास्टी का दूसरा चरण था और अब उद्धव की हालत ठीक है। हृदय में रुकावट के चलते 51 वर्षीय उद्धव की इस साल जुलाई में भी एंजियोप्लास्टी हुई थी।
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे के हृदय में तीन अवरोधों के चलते उन्हें बाईपास सर्जरी की सलाह दी गई थी लेकिन उन्होंने एंजियोप्लास्टी कराने का फैसला किया। रविवार सुबह उद्धव की पत्नी रश्मि, उनके पुत्र आदित्य और तेजस भी अस्पताल में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed