{"_id":"014dcd3c-24d6-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"uddhav-meets-shiv-sena-mps-and-mlas-says-bal-thackeray-is-okay","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्धव बोले, पूरी तरह स्वस्थ हैं बाल ठाकरे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
उद्धव बोले, पूरी तरह स्वस्थ हैं बाल ठाकरे
मुंबई/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Nov 2012 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के खराब स्वास्थ्य की अटकलों पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष उद्घव ठाकरे ने शुक्रवार को पूरी तरह से विराम लगा दिया। उन्होंने साफ किया कि बाल ठाकरे पूरी तरह स्वस्थ हैं। गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को पार्टी सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन
इस बात से बाल ठाकरे के बीमार होने की अटकलों को और बल मिल गया, क्योंकि आमतौर पर पार्टी संसद सत्र से पहले पार्टी सांसदों की बैठक बुलाती है, जबकि इस समय शीतकालीन सत्र शुरू होने में लगभग तीन सप्ताह का समय बाकी है। मुंबई के दादर स्थित शिवसेना भवन में शुक्रवार दोपहर हुई बैठक के बाद उद्घव ठाकरे ने कहा कि सांसदों की बैठक शीतकालीन सत्र में पार्टी की भूमिका को लेकर बुलाई गई थी।
विज्ञापन
उद्घव के अनुसार बैठक में उन्होंने सांसदों को लोकसभा व राज्यसभा और विधायकों को विधानसभा में पार्टी की नीतियों के बारे में निर्देश दिया। साथ ही सत्र के पहले एक और बैठक की बात तय हुई है। उद्घव ने कहा कि महाराष्ट्र सहित देशभर में शिवसेना प्रमुख बाला साहब की तबियत को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन बाल ठाकरे पूरी तरह स्वस्थ और प्रसन्न हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज ठाकरे दो बार बाला साहब का हालचाल जानने के लिए आए थे। इससे हमारे विरोधी यह कयास लगाने लगे कि शिवसेना और मनसे के बीच कुछ खिचड़ी पक रही है। इसके साथ ही डिजिटलाइजेशन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सेट टॉप बॉक्स के विरोध और केबल वालों के समर्थन के लिए पार्टी सड़क पर उतरेगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह इसके लिए समय सीमा तीन महीने और बढ़ाएं।
महाराष्ट्र में नहीं होने दिया जाएगा भारत-पाक मैच
भारत, पाक के बीच होने वाली क्रिकेट सीरीज पर उद्घव ने कहा कि शिवसेना भारत-पाक क्रिकेट सीरीज का विरोध करती है। हम महाराष्ट्र की भूमि पर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को कदम नहीं रखने देंगे।