फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Udaipur airport received a threatening phone call on asaram.

'आसाराम को छोड़ो वर्ना बंद होंगी उड़ानें'

Mon, 15 Sep 2014 09:45 PM IST
Updated Mon, 15 Sep 2014 09:45 PM IST
विज्ञापन
Udaipur airport received a threatening phone call on asaram.
आसाराम को जेल से छुड़वाने को लेकर राजस्थान में धमकी भरे फोन आने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


इस बार धमकी देने वाले ने उदयपुर एयरपोर्ट पर फोन कर कहा है कि अगर आसाराम को 15 दिन के अंदर नहीं छोड़ा गया तो यहां से इंडियन एयरलाइंस की उड़ाने बंद कर दी जाएंगी।

फोन करने वाले ने खुद को यूपी के रायबरेली का रहने वाला बताया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्थान से एक टीम रायबरेली पहुंच चुकी है।

जानकारी के अनुसार उदयपुर एयरपोर्ट पर धमकी भरा फोन आने पर अधिकारियों ने डबोक थाने को सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रेस कर उपभोक्ता की पहचान करने का दावा किया है।
विज्ञापन


मोबाइल नंबर ट्रेस करने पर जानकारी मिली कि धमकी देने के लिए उपयोग में लागया गया सिम रानीखेड़ा (रायबरेली) निवासी धर्मेंद्र कुमार का है। उत्तर प्रदेश पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी मिलती रहीं हैं धमकियां

Udaipur airport received a threatening phone call on asaram.

एयरपोर्ट के विशेष कार्याधिकारी निदेशक विनय कुमार ने बताया कि धमकी के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उधर, धमकी देने वाले ने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया है।

आसाराम की 23 सितंबर को पेशी है। धमकी के मद्देनजर आसाराम को विशेष सुरक्षा में कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

जब जोधपुर पुलिस ने आसाराम को गिरफ्तार किया था, तो पुलिस अधिकारी अजयपाल लांबा को व्यक्तिगत तौर पर धमकाया गया था। इसके बाद जोधपुर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed