फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   uc court summons amitabh bachchan for instigating violence in 1984 anti sikh riots

सिख दंगा मामले में अमिताभ बच्चन को समन

Tue, 28 Oct 2014 08:05 PM IST
Updated Tue, 28 Oct 2014 08:05 PM IST
विज्ञापन
uc court summons amitabh bachchan for instigating violence in 1984 anti sikh riots

1984 सिख दंगा मामले में एक अमेरिकी अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को समन भेजा है। लॉस एंजल्स की संघीय अदालत में अमिताभ के खिलाफ 1984 में सिख समुदाय के खिलाफ दंगा भड़काने के आरोप में एक याचिका दाखिल की गई है।

विज्ञापन


सिख फॉर जस्टिस संगठन के कानूनी सलाहकार गुरुपतवंत सिंह पनुन ने याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सिखों के खिलाफ दंगा भड़काया था। उन्हें 'खून का बदल खून से लेंगे' जैसे नारे लगाते सुना गया था।
विज्ञापन


पनुन का कहना है कि अमिताभ उस समय गांधी परिवार के करीबियों में शामिल थे।

मोदी को भी अमेरिकी अदालत ने भेजा था समन

uc court summons amitabh bachchan for instigating violence in 1984 anti sikh riots

पनुन ने बताया ‌कि 31 अक्टूबर, 1984 को जिस दिन इंदिरा गांधी की हत्या हुई, बच्चन एम्स से बाहर आए और वहां खड़ी भीड़ को भड़काया। इंदिरा गांधी उस समय एम्स में ही भर्ती थीं।

बच्चन को समन का जवाब 21 दिनों के भीतर देना है। पिछले वर्ष सिख दंगा मामले में एक गवाह जगदीश कौर ने आरोप लगाया था कि अमिताभ बच्‍चन सिखों के खिलाफ दंगे भड़काए थे, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया।

कौर का आरोप है कि उन्होंने दूरदर्शन पर खुद देखा था, अमिताभ बच्‍चन अपने बाहें लहराकर भीड़ को भड़का रहे थे। वे नारे लगा रहे थे-'खून का बदल खून से लेंगे'।

हालांक‌ि अमिताभ बच्चन इन आरोपों को हमेशा खारिज करते रहे हैं। 2011 में उन्होंने सिखों की सबसे बड़ी संस्‍था अकाल तख्त को पत्र भी लिखा और सिखों के खिलाफ दंगा भड़काने के आरोपों को गलत बताया ‌था।

उन्होंने कहा था कि उनक मां खुद ‌सिख थीं। गौरतलब है कि हाल ही में एक अमे‌‌रिकी अदालत ने सिख दंगा मामलों में प्रधानमंत्री नरेंदं मोदी के खिलाफ भी समन भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed