फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Uber rape case update

दिल्ली कैब रेप केस: आरोपी ने खुद को बताया कामदेव

Fri, 12 Dec 2014 03:47 PM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
Uber rape case update

उबर रेप केस मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी शिव कुमार यादव पर तमाम नए आरोप भी लग रहे हैं। उसके गांव में भी उसकी दहशत थी और शहर में भी उसका खौफ बरकरार था।

विज्ञापन


उसने पुलिस को बताया है कि उसके भीतर ऐसा आकर्षण है जिससे महिलाएं उसकी ओर खिंची चली आती हैं। पुलिस के सामने लगातार वह जिस तरह के बयान दे रहा है पुलिस भी उससे हैरान है।
विज्ञापन


आरोपी ने उस महिला को भी नहीं बक्शा जिसे वह चाची कहकर बुलाता था। उस महिला ने बताया कि रेप के बाद पति ने उसे चुप रहने को कहा क्योंकि इससे परिवार की बदनामी होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक करीब छह महिलाओं ने उस पर रेप, यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अब जिस तरह के बयान वो पुलिस को दे रहा है उससे साफ है कि सेक्स एडिक्ट है।

'हर वक्त सेक्स के बारे में सोचता है'

Uber rape case update

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक उसने पुलिस अधिकारियों से कहा कि महिलाएं उसकी ओर अपने आप आकर्षित हो जाती हैं। कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था।

एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि,"वह हर वक्त सेक्स के बारे में सोचता रहता है। वह उन महिलाओं के बारे में सोचता रहता है जो उसकी कैब का इस्तेमाल करती हैं।"

पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसका मोबाइल पोर्न वीडियो से भरा पड़ा है और उसकी कैब का डैशबोर्ड कंडोम से। ये भी पता चला है कि यादव अपनी कैब रात में ही चलाना पसंद करता था।

वह चाहता था कि महिलाएं ही उसकी कैब को किराए पर लें। वह चाहता था कि मॉल्स से, सिनेमाघरों से, रेस्टोरेंट और पबों से रात को घर लौटने वाली महिलाएं उसकी कैब को किराए पर लें।

चाची से भी किया था रेप

Uber rape case update

HT के मुताबिक वह सेक्स वर्कर्स को अक्सर रात के वक्त उनकी बताई जगहों पर पहुंचाया करता था। और ये सब वो फ्री में नहीं करता था बल्कि इसके एवज में वो अपनी यौन इच्छाएं पूरी करता था।

TOI में छपी खबर के मुताबिक उसने 2013 में 46 साल की उस महिला के साथ भी रेप किया जिसे वह चाची कह कर बुलाता था। ये हरकत उसने अपने गांव रामनगर में की थी।

इसके बाद पीड़ित महिला के पति ने उसके घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी थी। गांव की कई अन्य महिलाओं के साथ भी उसने यौन दुर्व्यव्हार किया था।

शिवकुमार पर लगातार आरोप लग रहे हैं लेकिन उसकी पत्नी को लगता है कि वह बेकसूर है। उसका मानना है कि उसके पति को फंसाया जा रहा है। उसने पत्रकारों से कहा कि मेरे पति ने कुछ गलत नहीं किया होगा, मुझे उन पर यकीन है।

'मुझे कोई लड़की मना नहीं कर सकती'

Uber rape case update

TOI के मुताबिक 2003 में शिव ने गांव की एक अन्य महिला के साथ रेप किया था जिसने बाद में गांव भी छोड़ दिया था। उसने शिव के खिलाफ रेप केस दर्ज कराया था।

2011 में उसने एक बार डांसर के साथ भी बलात्कार किया था और सात महीने की जेल भी काटी थी। माना जा रहा है कि 26 नवंबर को जिस अमेरिकी महिला निधि शाह के साथ आरोपी ने दुर्व्यव्हार किया वह भी उसके खिलाफ मामला दर्ज करा सकती हैं।

अब पुलिस को उसने जो बयान दिया है उसमें खुद को कामदेव बताया है और कहा है कि उस कोई लड़की मना नहीं कर सकती क्योंकि वह बहुत स्मार्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed