कैब कंपनी उबर के जीएम पर मुंबई में हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुम्बई में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ऑफिस के सामने बुधवार को कैब कंपनी उबर के जनरल मैनेजर शैलेश सल्वानी पर स्वाभिमानी संगठन के एक व्यक्ति ने हमला किया।
एनडीटीवी के अनुसार समय पर पुलिस के हस्तक्षेप के चलते शैलेश सल्वानी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। यह समूह कांग्रेस विधायक नितीश राणे से समर्थन प्राप्त संगठन है।
हालांकि इस हमले को लेकर कोई पुलिस शिकाकयत दर्ज नहीं की गई है।
कैब कंपनी उबर के जनरल मैनेजर बुधवार को मुम्बई टांसपोर्ट कमिश्नर महेश जागड़े के ऑफिस में एक मीटिंग अटेंड करने आए हुए थे। इस मीटिंग में टैक्सी सर्विस देने वाली सभी कंपनियों के साथ बातचीत होनी थी।
उबर में रेप के बाद हुई मीटिंग
इस मीटिंग में कमिश्नर ने सभी ऑपरेटरों को सुरक्षा नियमों को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह एक बेहद दुखद घटना थी। हम कोशिश कर रहे हैं कि टैक्सी ऑपरेटरों के साथ मिलकर नियमों को लेकर हर संभव कोशिश करें और तालमेल बिठाएं।
जब उबर के जनरल मैनेजर से पूछा गया कि कंपनी सुरक्षा को लेकर क्या ध्यान रखती है तो उन्होंने कहा कि हम सभी गाड़ियों और चालकों का रजिस्ट्रेशन कराते हैं।
पिछले हफ्ते दिल्ली में 27 साल की एक महिला से उबर कैब के चालक ने कैब में बलात्कार किया था। जिसके बाद हुई इस बैठक में मेरू, टैब, उबर, ईजी, ओला और कैब्जो कैब के अधिकारी वहां नए नियमों और सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए शामिल हुए थे।
कमिश्नर ने सभी कैब कंपनियों के अधिकारियों से सभी चालकों की जानकारी देने को कहा है। साथ ही साथ 15 दिसंबर तक एक प्लान तैयार करने को कहा गया है जिसके तहत कैब कंपनियां अपने सुरक्षा नियमों को बेहतर बनाएंगी।
फोटो- एनडीटीवी