{"_id":"2fa2a74bad208e8f090b44a9fc6963e7","slug":"uber-driver-accused-of-rape-in-boston-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उबर के ड्राइवर ने एक और महिला को बनाया शिकार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
उबर के ड्राइवर ने एक और महिला को बनाया शिकार
Updated Fri, 19 Dec 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका की टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी उबर के एक ड्राइवर पर बोस्टन में अपहरण और सवारी के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है। यह आरोप तेजी से विस्तार कर रही उबर के लिए एक बड़ा झटका है। इससे पहले उबर के एक ड्राइवर शिव कुमार द्वारा दिल्ली में एक महिला के बलात्कार के बाद इस पर बैन लगा दिया गया था। दिल्ली की इस घटना के बाद से ही उबर का ड्राइवर शिवकुमार जेल में है।
विज्ञापन
46 वर्षीय ऐलेजैंड्रो डोन पर आरोप है कि उसने एक सुनसान जगह से एक महिला को अपनी कैब में बिठाया और फिर कैब की पिछली सीट पर उसके साथ जोर जबरदस्ती की। इस मामले पर उबर का कहना है कि डोन के पिछले रिकार्ड्स को खंगाल लिया गया है, उसने जो भी किया है वो एक घृणित अपराध है और हम इस घड़ी में पूरी तरह से पीड़िता के साथ हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
कानून का साथ देने को तैयार उबर
उबर के प्रवक्ता कैटलिन ड्रुकास ने बताया कि उबर इस मामले में पूरी तरह के कानून का साथ दे रही है और इस मामले की जांच में उबर जो भी कर सकती हैं वह हर मदद मुहैया कराती रहेगी।
50 से ज्यादा देशों में अपना विस्तार कर चुकी उबर पर अमेरिकी कानूनों के हिसाब से सुरक्षा मानकों को लेकर काफी ज्यादा सतर्कता और निगरानी बढ़ा दी गई है। काफी सारे देशों में इसे गैर कानूनी ठहराया जा चुका है और भारत की राजधानी नई दिल्ली में हुए हादसे के बाद इसपर बैन लगा दिया गया था।
50 से ज्यादा देशों में अपना विस्तार कर चुकी उबर पर अमेरिकी कानूनों के हिसाब से सुरक्षा मानकों को लेकर काफी ज्यादा सतर्कता और निगरानी बढ़ा दी गई है। काफी सारे देशों में इसे गैर कानूनी ठहराया जा चुका है और भारत की राजधानी नई दिल्ली में हुए हादसे के बाद इसपर बैन लगा दिया गया था।