फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   uae starts investigation of dawood ibrahim property

मोदी के कहने पर यूएई ने कसा दाऊद पर शिकंजा

Sat, 29 Aug 2015 09:16 PM IST
Updated Sat, 29 Aug 2015 09:16 PM IST
विज्ञापन
uae starts investigation of dawood ibrahim property

संयुक्त अरब अमिरात (यूएई) भारत की ओर से दिए गए दस्तावेजों और सबूतों के आधार पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति और करोड़ों के गैरकानूनी लेन देन की जांच कर रहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की यूएई यात्रा के दौरान दाऊद की दुबई समेत यूएई के कई ठिकानों की ठोस जानकारी दी गई है। इनमें दाऊद की आवाज के नमूनों के साथ उसकी तीन रियल स्टेट के जुड़ी कंपनियां और मनी एक्सचेंड फर्म के दस्तावेजी सबूत दिए गए हैं।
विज्ञापन


उच्चपदस्थ सूत्रों ने अमर उजाला को बताया कि इस कदम के पीछे नरेंद्र मोदी से साथ गए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल की कोशिशें रंग ला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाऊद के पैसे के स्त्रोत पर अंकुश लगाना है मकसद

uae starts investigation of dawood ibrahim property

डोभाल ने ऐसा इंतजाम किया कि इन सबूतों के बारे में यूएई के शेख राशिद को सीधी जानकारी हो। सूत्रों ने बताया कि शेख राशिद ने अपने तंत्र भी इस काम में लगा दिए हैं। इस कदम का मकसद दाऊद के पैसे के स्रोत पर अंकुश लगाना है।

दाऊद पर पाकिस्तान के लगातार इनकार के मद्देनजर अन्य देशों में उसकी गतिविधियों पर चोट करने की नई रणनीति के तहत यह काम किया जा रहा है। इन दस्तावेजों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की यूएई में दाऊद की मनी लाउंड्रिंग की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी है।

ईडी ने अपनी जांच में पाया है कि दाऊद के ड्रग, बेटिंग और अन्य गैरकानूनी पैसों का अंतिम भुगतान और उसका हिसाब किताब दाऊद की मनी एक्सचेंज फर्म का जरिए होता है। यूएई को यह सबूत भी दिए गए हैं कि दाऊद के दुनिया के किसी कोने में चल रहे धंधे का आखिरी लेनदेन दुबई के जरिए ही होता है।

पाकिस्तान और भारत के कई दाऊद के संपर्क में

uae starts investigation of dawood ibrahim property

सूत्रों के मुताबिक भारतीय एजेंसियों ने दुबई के जावेद नाम के पाकिस्तानी व्यवसायी की दाऊद के साथ बातचीत हाल ही में इंटरसेप्ट किया है। इस बातचीत में दाउद मुंबई और अन्य शहरों के कई व्यवसायियों के नाम ले रहा है। सूत्रों के मुताबिक डोभाल इस बात को गंभीरता से ले रहे हैं कि भारतीय व्यवसायी खाड़ी के देशों में अपने धंधे के लिए दाऊद की मदद ले रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि मोदी की यूएई यात्रा की तैयारी के दौरान ही डोभाल ने दाऊद के आतंकी संपर्क के बारे में बातचीत की थी।

वहां की अफसरशाही को दाऊद की वित्तीय गतिविधियों के बारें में पहले ही विस्तार से बता दिया गया था। इसी क्रम में दाऊद की पत्नी मेहजबीन के करांची और दुबई के बीच की यात्रा से संबंधित दस्तावेज भी दिए गए हैं। मेहजबीन का दुबई के गार्मेंट और जेवरात की कंपनियों में भारी शेयर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed