फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   UAE started operations the illegal assets against dawood

दाऊद की संपत्ति जब्त करने का काउनडाउन शुरू

Mon, 07 Sep 2015 09:12 PM IST
Updated Mon, 07 Sep 2015 09:12 PM IST
विज्ञापन
UAE started operations the illegal assets against dawood

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अंडरवर्ल्ड डॉन और 1993 के मुंबई सीरियल धमाकों के आरोपी दाऊद इब्राहिम की संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूएई की सरकारी वित्तीय संस्थान ने दाऊद की करीब 50 संदिग्ध बेनामी संपत्तियों से संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


इसके अलावा दाऊद से संबंधित तीन रियल एस्टेट कंपनी, एक मनी एक्सचेंज कंपनी और डॉन के भाई अनीस की गोल्डन बॉक्स नाम की कंपनियों की जांच अंतिम चरण में है।

पिछले हफ्ते संयुक्त व्यापार परिषद के गठन के मौके पर दिल्ली आए यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जईद अल-नाहियान ने सरकार को यह जानकारी दी है।

करीब 50 बेनामी संपत्तियों से संबंधित लोगों को नोटिस जारी -

UAE started operations the illegal assets against dawood

दरअसल, पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यूएई की यात्रा पर गए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने वहां की सरकार को दाऊद की संपत्ति का पूरा ब्योरा सौंपा था।

भारत ने गुजारिश की थी कि दाऊद की वित्तीय ताकत को कमजोर करने के लिए उसकी गैरकानूनी संपत्तियों पर अंकुश लगाया जाए। यूएई ने भारत के साथ आतंकवाद के खिलाफ हुए समझौते के तहत इस पर हामी भरी थी।

भारत ने यूएई को सबूत दिया है कि दाऊद के ड्रग्स, हवाला, बेटिंग और रियल एस्टेट के गैरकानूनी धंधों का अंतिम भुगतान दुबई में ही होता है। इसके लिए दाऊद की मनी एक्सचेंज की कंपनी का इस्तेमाल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने यूएई को सौंपे थे दाऊद की संपत्ति के खिलाफ सबूत

UAE started operations the illegal assets against dawood

गौरतलब है कि भारत समय-समय पर दाऊद को हासिल करने की कोशिश में पाकिस्तान सहित कई देशों में अपने तंत्र का इस्तेमाल करता रहा है। लेकिन, कामयाबी नहीं मिली।

इसमें सबसे बड़ा रोड़ा पाकिस्तान बना हुआ है जो लंबे समय से दाऊद को हर तरह का संरक्षण देता है। केंद्रीय राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने रविवार को दाऊद और लश्कर सरगना हाफिज सईद को ठिकाने लगाने संबंधी बयान देकर सरकार की मंशा साफ कर दी थी।

खुफिया विभाग के सूत्रों का कहना है कि अगर दाऊद की दुबई और खाड़ी के देशों की गतिविधि पर अंकुश लगता है तो उसे घेरने में एजेंसियों का काम काफी आसान हो जाएगा। इस लिहाज से भारत के अनुरोध पर यूएई का ताजा कदम सुरक्षा एजेंसियों के लिए राहत की बात मानी जा रही है।

मोदी के दौरे ने जगाई थी उम्मीद
पीएम नरेंद्र मोदी ने 16 अगस्त को दुबई दौरे में दाऊद के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही थी। इसी दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने एक सूची भी सौंपी थी। उस वक्त यूएई ने भरोसा दिलाया था कि वह आतंकवाद के मामले में भारत की हर संभव मदद करेगा।

विज्ञापन

दाऊद पर भारत के ये रहे सबूत

UAE started operations the illegal assets against dawood

- भारत सरकार ने दाऊद के ठिकानों और आवाज के सैंपल की पूरी जानकारी सौंपी
- ईडी ने नशा-सट्टा कारोबार तथा गैरकानूनी लेनदेन व मनी एक्सचेंज फर्म के सबूत सौंपे
- दुबई में दाऊद द्वारा कारोबार करने संबंधी दस्तावेज भी यूएई को दिए गए
- दाऊद की तीन रियल एस्टेट कंपनियों से जुड़े दस्तावेजों के प्रमाण भी सौंपे गए

यूएई में दाऊद की संपत्ति
संयुक्त अरब अमीरात में दाऊद इब्राहिम की पांच हजार करोड़ की संपत्ति होने की बात सामने आई है। जांच एजेंसियों ने 50 से ज्यादा संपत्तियों की पहचान की है। कार्रवाई के लिए एक जांच एजेंसी भी बनाई गई है।

दाऊद एक नजर

UAE started operations the illegal assets against dawood

1955 : 27 दिसंबर को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में जन्म, पिता मुंबई पुलिस में कांस्टेबल
1993 : मुंबई सीरियल ब्लास्ट का आरोप, जिसमें 257 लोग मारे गए थे और 1400 लोग घायल
2006 : इंटरपोल ने जारी किया विशेष नोटिस, जिसमें दाऊद के पासपोर्ट और ठिकानों की जानकारी दी
80 हजार करोड़ रुपये के मूल्य की करीब 1,000 बेनामी संपत्तियां होने का अनुमान
10 देशों में है निवेश, जिनमें ब्रिटेन, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, स्पेन, मास्को, पाकिस्तान, मोरक्को शामिल
09 घर पाकिस्तान में हैं, जिनमें एक आवास 2013 में कराची में जिन्ना कॉलोनी में खरीदा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed