फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tyagi used to brief us on tender developments claim middlemen

'टेंडर के हर घटनाक्रम की सूचना देते थे पूर्व वायुसेना प्रमुख'

Fri, 15 Feb 2013 12:30 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 15 Feb 2013 12:30 AM IST
विज्ञापन
tyagi used to brief us on tender developments claim middlemen

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर के सौदे में तथाकथित तौर पर बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले हैश्के राल्फ और कार्लो गोरोसा ने दावा किया है कि तत्कालीन भारतीय वायुसेना चीफ एसपी त्यागी उन्हें टेंडर के हर घटनाक्रम की जानकारी देते थे। इस बात की जानकारी इतालवी जांचकर्ताओं ने दी है।

विज्ञापन


उधर, पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी ने इस सौदे में किसी तरह की गड़बड़ी करने से इंकार किया है। वैसे उन्होंने अपने चचेरे भाई के घर पर इनमें से एक बिचौलिए से मिलने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हैश्के और गोरोसा ने दावा किया है कि जब भी वे एसपी त्यागी से मिलते थे तो वे 12 हेलीकॉप्टरों के सौदे के बारे में जानकारी देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बिचौलियों को एसपी त्यागी से छह से सात बार मुलाकात हुई थी। इटली की अदालत में जांच कर्ताओं की ओर से दायर रिपोर्ट के अनुसार बिचौलियों ने दावा किया है कि वे सौदे की शर्तों में बदलाव कराने में सफल रहे थे। उन्होंने हेलीकॉप्टर की उड़ान सीमा 18 हजार फीट से घटा कर 15 हजार फीट करा दिया था, जिससे कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर शर्तों पर खरा उतरे।


बिचौलियों का दावा है कि एक बार उन्होंने त्यागी के दफ्तर में उनसे मुलाकात की थी। इस मुलाकात में त्याग ने उनसे टेंडर के बारे में जानकारी दी थी। इतालवी कोर्ट में पेश रिपोर्ट के अनुसार बिचौलियों के त्यागी परिवार खासतौर पर उनके तीन चचेरे भाईयों से करीबी संबंध थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed