{"_id":"ab8688c6-3b78-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"two-youth-commits-suicide-after-alleged-in-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप का लगा आरोप तो दो युवकों ने की खुदकुशी?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गैंगरेप का लगा आरोप तो दो युवकों ने की खुदकुशी?
रोहतक/ब्यूरो
Updated Sat, 01 Dec 2012 11:03 AM IST
विज्ञापन
एक महिला ने बुधवार को पांच युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया, जिसके बाद शुक्रवार सुबह दो आरोपियों के शव पड़ोस के गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। आरोपियों के घरवालों का कहना है कि गैंगरेप के झूठे आरोप से आहत होकर दोनों युवकों ने खुदकुशी कर ली। मामला हरियाण में रोहतक जिले के अजायब गांव का है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि गांव कन्हैली के पास रेलवे ट्रेक पर दो युवकों के शव पड़े हैं। रेलवे पुलिस ने मृतकों की जेब से मिले फोन से संपर्क कर उनकी शिनाख्त की। सूचना मिलने पर युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। रेलवे पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया।
विज्ञापन
महम पुलिस ने गुरुवार देर रात शिकायतकर्ता महिला का मेडिकल कराने के बाद उक्त दोनों युवकों को नामजद करते हुए पांच युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया था। महिला की मेडिकल रिपोर्ट अभी नहीं आई है। मृतक युवक गांव अजायब के साधारण परिवारों के थे और गांव में ही रहकर खेतीबाड़ी करते थे। दोनों युवकों के शव मिलने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन