{"_id":"2353e292b58f1f09cb8d303f3342c3ad","slug":"two-women-deliver-in-autorickshaws","type":"story","status":"publish","title_hn":"...जब महिलाओं ने ऑटो रिक्शा में ही दिया बच्चे को जन्म","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
...जब महिलाओं ने ऑटो रिक्शा में ही दिया बच्चे को जन्म
नासिक/एजेंसी
Updated Tue, 13 Aug 2013 02:09 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नासिक जिले में क्षतिग्रस्त सड़कों की वजह से दो महिलाओं का प्रसव अस्पताल की बजाय ऑटो रिक्शा में हो गया। दोनों की मामले अलग-अलग जगहों के हैं लेकिन हालात एक जैसे हैं।
विज्ञापन
आदिवासी हमलेट की रहने वाली संगीता निरभावने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) जा रही थी। रास्ते में लासलगांव-निमगांव सड़क के गड्ढायुक्त होने से संगीता को ऑटो में प्रसव पूर्व दर्द होना शुरू हो गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उसने ऑटो में ही बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
ऐसा ही एक मामला येओला तालुका में भी सामने आया है। अंबेगांव निवारसी सविता गीते ऑटो से निमगांव वाकाडा गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही थी। यहां भी क्षतिग्रस्त सड़कों की वजह से उसे रास्ते में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा।
विज्ञापन