{"_id":"119c0ecc-1cea-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"two-tin-age-girls-raped-and-murdered-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में तीन मासूम बनीं हैवानों का शिकार ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यूपी में तीन मासूम बनीं हैवानों का शिकार
बरेली/शाहजहांपुर/ब्यूरो
Updated Tue, 23 Oct 2012 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरा देश जहां शक्ति की देवी मां दुर्गा की अराधना में जुटा हुआ है, लोग अपनी-अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए कन्याओं का पूजन कर रहे हैं, उनसे आर्शीवाद ले रहे हैं वहीं समाज के कुछ दरिंदे उन्हें अपनी हवस और साजिश का शिकार बना रहे हैं। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सोमवार को एक बच्ची की गला रेता कर हत्या कर दी गई, वहीं बरेली और एटा में दो लड़कियों से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया।
विज्ञापन
शाहजहांपुर के गांव इमलिया निवासी वीरेंद्र कुमार कस्बे के एक स्कूल के लिए रिक्शा चलाता है। सोमवार को भी वह रिक्शा लेकर घर से गया था। वीरेंद्र की पत्नी और बेटा खेत पर गए थे। इस बीच दोपहर लगभग डेढ़ बजे घर के बाहर खेल रही उसकी छह साल की बेटी देवकी गायब हो गई। सूचना पर वीरेंद्र ने गांव आकर लोगों के साथ तलाश शुरू की तो शाम छह बजे के आसपास बच्ची का शव एक खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
देवकी का गला लगभग पूरी तरह कटा हुआ था। उसके दोनों हाथों में चोट के निशान थे। एक अंगुली भी कटी पाई गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल की। बाद में उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। लड़की के पिता वीरेंद्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
वहीं, बरेली के सीबीगंज इलाके की पहली कक्षा में पढ़ने वाली रजिया (बदला हुआ नाम) सोमवार शाम पांच बजे स्कूल के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला इरशाद उर्फ वीरू उसे फुसलाकर ले गया। श्मशान की तरफ सुनसान इलाके में उसने बच्ची से दुष्कर्म की। बच्ची के चीखने पर उसने गला दबाकर मारने की कोशिश की।
इसी बीच सूचना पर रजिया के परिजन घटना स्थल की ओर भागे। लोगों को आते देख इरशाद बच्ची को खून से लथपथ हालत में छोड़कर भाग निकला। मगर लोगों ने उसे दबोच लिया। उसे पीटने के बाद बैरियर वन चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। सीबीगंज पुलिस उसे थाने ले आई। बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रजिया के पिता ने इरशाद के खिलाफ थाना सीबीगंज में तहरीर दी, मगर देर शाम तक पुलिस मुकदमा लिखने के बजाय मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार करती रही।
एटा शहर के दिनेशनगर मुहल्ले में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार रात सार्वजनिक नल पर बर्तन धो रही 16 वर्षीय एक लड़की को मिंटू नामक व्यक्ति तमंचे के बल पर पास के एक मकान में ले गया। जहां मकरंद, रामगोपाल और पप्पू नामक युवक पहले से ही मौजूद थे। उन सभी युवकों ने उस लड़की से सामूहिक बलात्कार किया। इस सिलसिले में पीड़िता के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी मिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।