फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   two terrorist hanged in pakistan

पाक ने उठाया बड़ा कदम, दो आतंकियों को दी फांसी

Fri, 19 Dec 2014 11:43 PM IST
Updated Fri, 19 Dec 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
two terrorist hanged in pakistan

पेशावर हमले के चार दिन बाद ही पाकिस्तान सरकार ने आंतक और दहशतगर्दों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादियों को फांसी पर लटका दिया। दोनों आंतकियों को देर शाम फैसलाबाद की जेल में फांसी दी गई।

विज्ञापन


दोनों को अदालत ने दो साल पहले फांसी की सजा मुकर्रर की थी लेकिन इस पर रोक के चलते दोनों आतंकी जेल में ही बंद थे। फांसी पर लटकाए गए आतंकियों में से एक 2003 में परवेज मुशर्रफ पर हमले तो दूसरा 2009 में श्रीलंका की क्रिकेट टीम पर जानलेवा हमला करने का दोषी था।
विज्ञापन


वहीं इसके साथ ही आठ और कैदियों को भी अगले कुछ घंटों में फांसी देने की तैयारी है। इन सभी के डेथ वारंट जेल में पहुंच चुके हैं जिन्हें किसी भी समय फांसी पर लटकाया जा सकता है। दोनों आतंकियों के साथ ही चार अन्य आतंकियों के डेथ वारंट पर सेना प्रमुख राहिल शरीफ ने गुरुवार रात ही हस्ताक्षर किए थे। इनमें से दो को फांसी पर लटका दिया गया जबकि बाकी चार को जल्द लटकाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका टीम और मुशर्रफ पर हमले के थे दोषी

two terrorist hanged in pakistan

पेशावर हमले के बाद आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई के चौतरफा दबाव के चलते पाकिस्तान की नवाज शरीफ सरकार ने दो दिन पहले ही आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी, इसी कड़ी में पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आतंकवादियों को दी जाने वाली फांसी की सजा से रोक हटा ली थी।

जिसके बाद जेलों में बंद हजारों आतंकवादियों को फांसी देने का रास्ता साफ हो गया था। पाक सरकार ने घोषणा के दौरान ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि फांसी की सजा पर जल्द ही अमल किया जाएगा।

इसी कड़ी में पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को बड़ा कदम उठाते हुए दो दुर्दांत आतंकियों को फैसलाबाद जेल में फांसी पर लटका दिया। मौत की सजा पाए आतंकियों का नाम अकील उर्फ डा. उस्मान और अरशद महमूद हैं।

इनमें से डा. उस्मान 2009 में श्रीलंका क्रिकेट टीम पर हमले का दोषी था, जिसमें कई श्रीलंकाई खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके अलावा उस्मान सेना मुख्यालय पर हमले के मामले में भी दोषी था, जिसके बाद उसे आतंकवाद निरोधी अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी।

आठ और आतंकियों का डेथ वारंट जेल पहुंचा

two terrorist hanged in pakistan

वहीं दूसरा आतंकी अरशद महमूद पूर्व राष्ट्रपति और सेनाध्यक्ष जनरल परवेज मुशर्रफ पर हमले के मामले में पांच दोषी आतंकियों में से एक था। इसके अलावा भी उस पर कई जघन्य मामलों में शामिल होने का आरोप था। इस मामले में अदालत ने उसे भी मौत की सजा सुनाई थी।

लेकिन 2008 में राष्ट्रपति जरदारी द्वारा फांसी की सजा पर रोक लगाने के बाद से ही सभी आतंकी जेल में रहकर अपनी सजा काट रहे थे। लेकिन 16 दिसंबर को पेशावर में स्कूल में हुए आतंकी हमले ने पूरी फिजा को बदल दिया।

जिसके बाद पाक सरकार ने फांसी की सजा पर से रोक हटाते हुए लगभग एक हजार के करीब आंतकियों की फांसी का रास्ता साफ कर दिया था। वहीं फैसलाबाद जेल में इन आंतकियों को फांसी देने के तुरंत बाद पाक सेना प्रमुख जनरल राहिल शरीफ ने ट्विट करते हुए बताया कि इनके अलावा आठ और अन्य आतंकवादियों को किसी भी समय फांसी दी जा सकती है।

सभी के डेथ वारंट जेल अधीक्षक के पास पहुंच चुके हैं जिन पर कभी भी अमल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed