फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   two steal bikes from marina and bury them in sand

बाइक चुरा कर रेत में दफना देते थे

Sat, 10 Aug 2013 03:23 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 10 Aug 2013 03:23 PM IST
विज्ञापन
two steal bikes from marina and bury them in sand

चेन्नई के दो युवक बाइक चुरा कर एक अनोखे तरीके से उन्हें छुपाते थे। 22 साल के इन बाइक चोरों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास सात बाइक मिली हैं।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि वीओसी नगर के रहने वले मोहम्मद रफीक और कन्निगापुरम के जाफर मरीना बीच पर पार्क की गई बाइक चुराया करते थे।

वे बाइक छुपाने के लिए रेत में बड़े गड्डे खोदकर उनमें बाइक को छुपा दिया करते थे। वे कुछ बाइकों को पुल के पास और पेड़ों से भी छुपाते थे।

बीच पर जाने वालों से शिकायतें आने के बाद पुलिस ने सादे कपड़ों में उस क्षेत्र पर नजर रखनी शुरू की। इस दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियो को बाइक चुराते पकड़ लिया।
विज्ञापन


चोरों ने पुलिस को बताया कि वे हफ्ते के अंत में बीच पर ज्यादा भीड़भाड़ होने पर बाइक चुराया करते थे। उन्होंने दो हफ्ते में सात बाइक चुराईं। दोनों चोर चिकन सेंटर में भी काम करते थे। वह अपने पास डुप्लीकेट चाबियां रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने 60 हजार की चार बाइक 15 हजार में अपने दोस्तों को बेच दीं। वह किसी अनजान के साथ सौदा नहीं करते थे ताकि कहीं वह दस्तावेज न मांग ले।

उन्होंने बताया कि वे ज्यादा पैसा कमाने और आरामदायक जीवन जीने के लिए बाइक चुराते थे। दोनों से सारी बाइक बरामद कर ली गई हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed