फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   two sisters self immolation in bijnor.

प्रेमियों ने बदचलन कहा, दो बहनों का आत्मदाह

Fri, 16 Jan 2015 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अफजलगढ़ (बिजनौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, अफजलगढ़ (बिजनौर) Updated Fri, 16 Jan 2015 08:57 AM IST
विज्ञापन
two sisters self immolation in bijnor.

बिजनौर के अफजलगढ़ में नौ दिन पहले घर से गईं दो सगी बहनों का निकाह उनके प्रेमियों से किए जाने का बिरादरी की पंचायत ने फरमान सुना दिया। जिसको नहीं मानते हुए प्रेमी युवकों और उनके परिजनों ने बृहस्पतिवार को दोनों बहनों को बदचलन बताकर अपशब्द कहे, जिससे क्षुब्ध होकर दोनों बहनों ने प्रेमी युवकों और उनके परिजनों के सामने ही मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह कर लिया। इनमें बड़ी बहन की मौत हो गई, जबकि छोटी गंभीर रूप से जल गई है।

विज्ञापन


गांव आलमपुर गांवड़ी के ग्रामीणों मुताबिक गांव भागीजोत निवासी दो युवकों का गांवड़ी के एक परिवार में आना-जाना था। इस परिवार की दो सगी बहनों रजीना 21 और गजीना 19 (दोनों के बदले नाम) से इन युवकों के प्रेम संबंध हो गए।
विज्ञापन


दोनों बहनों ने अपने-अपने प्रेमी के साथ जीने-मरने की कसम खा ली। चार जनवरी को दोनों बहन अपने प्रेमियों के साथ घर से चली गई थीं। 10 जनवरी को दोनों बहनें घर लौटीं तो परिजनों ने उन्हें डांटा फटकारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमियों की बेवफाई सहन नहीं कर पाईं

two sisters self immolation in bijnor.

गांव में बिरादरी की इस मामले में पंचायत हुई। पंचायत में दोनों बहनों का निकाह उनके प्रेमियों के संग कराने का फरमान सुनाया। इसके बाद हर रोज पंचायत करके युवकों और उनके परिजनों पर  निकाह का दबाव डाला जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार को दोनों प्रेमी अपने परिजनों के साथ दोनों बहनों के घर पर आ गए। प्रेमियों और उनके परिजनों ने दोनों बहनों को बदचलन बताते हुए अपशब्द कह दिए।

प्रेमियों की यह बेवफाई दोनों बहन सहन नहीं कर पाई और दोनों बहनों ने अपने बेवफा प्रेमियों और उनके परिजनों के सामने ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जिससे रजीना (21) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गजीना गंभीर रूप से झुलसी है। उनके आत्मदाह करते ही दोनों प्रेमी युवक और उनके परिजन मौके से भाग गए।

दोनों बहनों के आत्मदाह से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही गांव वाले भी उनके घर की दौड़ प़ड़े। झुलसी गजीना का उपचार कराया जा रहा है । घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

उधर, पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि गांव में अफजलगढ़ थाना पुलिस को भेजा गया। परिजनों से युवकों के खिलाफ तहरीर ली जा रही है। पंचनामा भरकर युवती की लाश पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले ली है। आरोपी युवका की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed