शादी से इनकार पर 3 बहनों को लगाई आग
बिहार के भागलपुर जिले में शादी से इन्कार करने पर आरोपी ने लड़की के घर में आग लगा दी। जिससे दो बहनों की मौत हो गई जबकि तीसरी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
यह घटना रविवार को घटी जब लड़कियों के माता-पिता गांव से दूर एक पारिवारिक आयोजन में गए हुए थे। टीओआई में छपी खबर के अनुसार सुब्बानगर गांव में रहने वाले बिमल यादव की पांच बेटियां थी। जिनमें से दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी थी।
घटना के वक्त तीनों बेटियां घर में अकेले सो रही थीं आरोपी ने घर में आग लगा दी जिससे दो बहनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार आग लगने की जानकारी लगते ही आस-पड़ोस के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन उससे पहले ही घर राख हो चुका था। घटना में दो बहनें आशा(14) औप लूसी(7) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरी बहन पुष्पा(18) गंभीर हालत में अस्पलात में भर्ती है।
खबर के अनुसार आरोपी 14 वर्षीय आशा से शादी करना चाहता था लेकिन परिवार राजी नहीं था। लड़की की मां के मुताबिक आरोपी लड़की का दूर का रिश्तेदार था इसके अलावा वो सिर्फ जमीन के लालच में आशा से शादी करना चाहता था।
जानकारी के अनुसार जिस वक्त घटना घटी। परिवार के लोग आरोपी के दादा के मृतक भोज में दूसरे गांव गए हुए थे।
गहलगांव के डीसएपी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक मामले में किसी की गरफ्तारी नहीं की गई है।