फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   two simi terrorists arrested.

अलकायदा से ट्रेनिंग लेने जा रहे सिमी के 2 आतंकी गिरफ्तार

Thu, 23 Oct 2014 01:17 AM IST
एजेंसी/हैदराबाद
एजेंसी/हैदराबाद Updated Thu, 23 Oct 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
two simi terrorists arrested.

प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सिमी के एक संदिग्ध आतंकी और इंडियन मुजाहिदीन के मीडिया प्रभारी मंसूर अली पीरबॉय के सहयोगी को पुलिस ने सिकंदराबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये दोनों संदिग्ध आतंकी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और उनकी योजना अलकायदा से ट्रेनिंग लेने के लिए अफगानिस्तान जाने की थी।

विज्ञापन


वे ट्रेनिंग के बाद भारत में आतंकवादी हमलों को अंजाम देना चाहते थे। पुलिस ने दावा किया है कि संदिग्ध आतंकियों के पास से विस्फोटक बनाने के फार्मूले वाली किताब
विज्ञापन


और एक 16 जीबी का पेन ड्राइव बरामद हुआ है। एक युवक की पहचान शाह मुदासीर उर्फ तल्हा के रूप में हुई है।

वह उमेरखेड़ में जनरल स्टोर की दुकान चलाता है और वह सिमी का सदस्य है। सिमी पर प्रतिबंध के बावजूद वह एसोसिएशन ऑफ इंडियन माइनोरिटी स्टूडेंट्स का सदस्य बना। यह सिमी पर प्रमुख संगठन है। दूसरे युवक की पहचान शोएब अहमद खान के रूप में हुई है जो हिंगोली जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह इंडियन मुजाहिदीन के पुणे मॉड्यूल के मीडिया प्रभारी मंसूर का सहयोगी है। वह मुदासीर का करीब दोस्त भी है।

ये दोनों बुधवार को ही हैदराबाद पहुंचे थे और उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बाद में उनके खिलाफ गैर कानूनी गतिविधि कानून के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed