फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   two shankaracharyas to campaign against modi in varanasi

मुश्किल में मोदी, वाराणसी में विरोध में उतरे दो शंकराचार्य

Fri, 02 May 2014 05:16 PM IST
Updated Fri, 02 May 2014 05:16 PM IST
विज्ञापन
two shankaracharyas to campaign against modi in varanasi

हिंदू धर्म के दो बड़े धर्मगुरु भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी में चुनाव प्रचार करेंगे।

विज्ञापन


पुरी के शंकराचार्य स्वामी अधोक्षानंद देवतीरथ खुद वाराणसी जाकर वहां धर्मगुरुओं से मुलाकात करेंगे और उनसे मोदी का विरोध करने की अपील करेंगे।

जबकि द्वारका के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती वयोवृद्ध होने के कारण खुद वाराणसी नहीं जाएंगे। उनके प्रतिनिधि के रूप में उनके साथी स्वामी अवि मुक्तेश्वरानंद वाराणसी जाएंगे। स्वामी स्वरूपानंद ने मोदी के ‘हर हर मोदी’ वाले नारे का विरोध किया था

'वाराणसी से चुनाव लड़ रहा है एक नामी गुनहगार'

two shankaracharyas to campaign against modi in varanasi

दिल्ली में सपा सांसद चौधरी मुनव्वर सलीम के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में स्वामी अधोक्षानंद ने दावा किया कि मोदी वाराणसी में लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक नामी गुनहगार वाराणसी से चुनाव लड़ रहा है और वह उसका पर्दाफाश करने वहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के लिए लोगों को बांटने वालों का पर्दाफाश होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'जनसंहार के लिए जिम्मेदार हैं मोदी'

two shankaracharyas to campaign against modi in varanasi

हालांकि स्वामी अधोक्षानंद ने कहा कि वह किसी खास पार्टी के लिए प्रचार नहीं करेंगे, लेकिन वह चाहते हैं कि धर्मनिरपेक्ष दल की जीत हो। उन्होंने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पाप किया है और कोई भी न्यायप्रिय इंसान उनको पसंद नहीं करेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात में मोदी के मुख्यमंत्री बनने के कुछ ही महीने बाद राज्य में लोगों ने अपनी जिंदगी गवां दी। मोदी जनसंहार के लिए जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि 2002 के दंगों के बाद वह खुद गुजरात गए थे और स्थितियों का जायजा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed