फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Two Shameful Incidents in UP - Crime News in UP

इंसानियत को शर्मसार कर गईं ये 2 घटनाएं

Thu, 13 Nov 2014 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत, सहारनपुर Updated Thu, 13 Nov 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
Two Shameful Incidents in UP - Crime News in UP

यूपी में बागपत के जिला अस्पताल में ड्यूटी के प्रति घोर लापरवाही बरती गई, जिससे मानवता तार तार हो गई... यह आरोप इलाज के लिए भटक रहे किसी मरीज का नहीं बल्कि सीएमओ डाक्टर मुंशीलाल का है। उन्होंने दो महिला डाक्टरों श्वेता यादव और अंजू बाला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए बाकायदा थाना पर तहरीर दी। आरोप है कि एक नवंबर को जिला अस्पताल आई सात साल की रेप पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण करने के लिए दो महिला चिकित्सकों ने साफ इंकार कर दिया। तहरीर ने जबरदस्त हड़कंप मचा दिया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि एक तो पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। दूसरा बाद में सीएमओ ने भी तहरीर वापस ले ली।

विज्ञापन


रेप की वारदात 31 अक्तूबर को हुई थी। पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। सीएमओ का कहना है कि वहां डाक्टर श्वेता यादव ने उसका मेडिकल करने से साफ इंकार कर दिया। इस पर पीड़ित बच्ची का परिवार उनके पास आया। उन्होंने अपने चपरासी बट्टूलाल को भेजा। वहां डॉक्टर अंजू बाला यादव मिलीं। उन्होंने भी मेडिकल करने से मना कर दिया। सीएमओ ने यह तहरीर आठ नवंबर को दी। इस पर बागपत थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने एफआईआर लिखने की जगह दरोगा को जांच करने के लिए जिला अस्पताल भेजा। जांच पूरी होने से पहले ही सीएमओ ने 11 नवंबर को तहरीर वापस ले ली।
विज्ञापन


अपनी-अपनी बात
दोनों डाक्टरों ने गलती की है, इसलिए मैंने तहरीर दी थी। लेकिन डॉक्टरों की गुजारिश पर वापस ले ली। डॉ. मुंशीलाल (सीएमओ)
महिला डॉक्टरों ने कोई गलती नहीं की। पीड़ित बच्ची का मेडिकल जिला अस्पताल में ही हुआ है - डॉ. बीएल कुशवाहा (सीएमएस)
तहरीर में लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत हैं, पीड़ित बच्ची का मेडिकल मैंने ही किया है - डॉ. अंजू बाला।
सीएमओ की तहरीर पर जांच शुरू कराई थी, लेकिन बाद में तहरीर वापस ले ली गई - कृष्ण मुरारी दोहरे (इंस्पेक्टर, बागपत कोतवाली)

सीएमओ गलत या जिला अस्पताल
सीएमओ का जिला अस्पताल के डाक्टरों के खिलाफ तहरीर देना बड़ी बात है, लेकिन इससे ज्यादा आश्चर्यजनक रहा तहरीर का वापस ले लेना। सवाल यह उठ रहा है कि क्या उनका मकसद जिला अस्पताल पर दबाव बनाने का था? इन दिनों सीएचसी-पीएचसी के डाक्टरों की पोस्टमार्टम ड्यूटी न लगाने को लेकर सीएमओ और सीएमएस में ठनी हुई है। दूसरा सवाल यह है कि इस प्रकरण में या तो तहरीर देने वाले सीएमओ गलत हैं या फिर दोनों महिला डाक्टर? सवाल यह भी है कि एक नवंबर की घटना पर तहरीर आठ नवंबर को क्यों दी गई?

विज्ञापन
विज्ञापन

दो थानों के सीमा विवाद में युवक ने तोड़ा दम

Two Shameful Incidents in UP - Crime News in UP

इससे बड़ी शर्मनाक घटना और क्या हो सकती है कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक तड़पता रहा और दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। देर होने पर आखिर उसने सड़क पर ही दम तोड़ दिया। बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।

सहारनपुर में नकुड़ के रणदेवी गांव निवासी प्रकाश का पुत्र रवि (30) मंगलवार की रात करीब 10 बजे बाइक से जनता रोड की तरफ जा रहा था। वाल्मीकि बस्ती के पास जनता रोड मोड पर स्पीड ब्रेकर पर उसकी बाइक असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में रवि सड़क पर जा गिरा। उसके सिर से खून बहने लगा। उसने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना की सूचना मिलने पर पहले नगर कोतवाली पुलिस और फिर जनकपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घायल को अस्पताल भिजवाने के बजाए दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। दोनों थानों की पुलिस घटनास्थल को एक-दूसरे के क्षेत्र में बताने लगी और घायल रवि तड़पता रहा। आखिर कुछ देर उसने दम तोड़ दिया।

इसके बाद जनकपुरी थाना पुलिस उसे उठाकर जिला अस्पताल ले गई। दुर्घटना का पता चलने पर उसके परिजन और ग्रामीण रात में ही जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल था। पिता प्रकाश ने बताया कि रवि सुबह किसी काम के लिए कहकर घर से निकला था। लोगों ने सवाल उठाया कि क्या पुलिस के लिए सीमा क्षेत्र पहले हैं या घायल की जिंदगी बचाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed