{"_id":"1afb4c19b87ea32431785a043e618f1c","slug":"two-police-commando-died-in-combat-with-naxalites-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सली हमले में दो पुलिस कमांडो की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नक्सली हमले में दो पुलिस कमांडो की मौत
एजेंसी/गढ़चिरौली
Updated Mon, 23 Mar 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में जंगल में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो पुलिस कमांडो की मौत हो गई जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया। यह घटना रविवार शाम को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित नक्सल प्रभावित टीकामेड़ा गांव के पास हुई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जनरल (नक्सली विरोधी ऑपरेशन) रविंद्र कदम ने कहा कि मुठभेड़ में हमारे दो कमांडो की मौत हुई है जबकि एक अन्य घायल हो गया।
यह मुठभेड़ उस वक्त हुई जब महाराष्ट्र पुलिस के स्पेशल सी-60 कमांडो समेत संयुक्त सुरक्षा बल दोनों राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में नक्सल विरोधी अभियान पर निकले हुए थे। घायल जवान को गढ़चिरौली जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि मुठभेड़ खत्म हो गई है। पुलिस ने संदेह जताया है कि गोलीबारी में दो नक्सली भी मारे गए हैं।