फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   two parts in keral vhp unit on beef matter

विश्व हिन्दू परिषद को नहीं है बीफ से कोई दिक्कत!

Thu, 29 Oct 2015 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Oct 2015 03:39 PM IST
विज्ञापन
two parts in keral vhp unit on beef matter

केरल की विश्व हिन्दू परिषद इकाई के बीच बीफ के मुद्दे पर अलगाव नजर आ रहा है। दिल्ली स्थित केरल भवन में बीफ की अफवाह पर हुई कार्रवाई के बाद उपजे विवाद की आलोचना करते हुए वीएचपी के केरल इकाई के अध्यक्ष एसजेआर कुमार ने कहा कि हम केरल हाउस में बीफ(भैस का मांस) परोसे जाने के खिलाफ नहीं है।

विज्ञापन


हमने केरल या दिल्ली के केरल भवन सहित राज्य सरकार के गेस्ट हाउस में बीफ परोसे जाने पर कभी कोई विवाद पैदा नहीं किया। उन्होंने कहा कि हिन्दू सेना और राम सेना जैसे संगठन मोदी सरकार की छवि खराब करने में लगे हैं।
विज्ञापन


हम उन्हें जानते भी नहीं और संघ परिवार का कोई भी हिस्सा कभी मोदी सरकार की छवि नहीं खराब करना चाहेगा क्योंकि उन्होंने देश को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है। केरल भवन में हुए विवाद हिन्दू सेना की देन है जिसकी वो सख्त निंदा करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केरल के लगभग हर होटल में बीफ परोसी जाती है लेकिन हमने कभी कोई दिक्कत नहीं पैदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन इनकी राय अलग

two parts in keral vhp unit on beef matter

वहीं अंग्रेजी अखबार द हिन्दू के अनुसार वीएचपी में केरल इकाई के सचिव सुरेंद्र जैन की राय अलग है। उन्होंने कहा कि 'केरल में बीफ बैन नहीं है लेकिन बीफ दिल्ली में बैन है और केरल भवन दिल्ली में है, ऐसे में सरकार ने वहां के स्थानीय कानून का पालन किया।'

जैन ने यह भी कहा कि इस बात का प्रश्न ही नहीं उठता कि किसी की खान-पान की आदते कैसी हैं लेकिन मांसाहारी लोग और भई कोई और मीट खा लें।

उन्हें यह बताना जरुरी है कि गाय वैज्ञानिक रुप से एक उपयोगी पशु बताई गई है। जैन का कहना है कि हर बार बीफ का मतलब सिर्फ गो मांस होता है न कि भैस का मांस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed