लाउडस्पीकर बंद करवाने के लिए दो पक्षों में भिड़ंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद के फरीदनगर कस्बे में धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर बंद करने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर पथराव और फायरिंग हुई। दो सिपाहियों समेत करीब 30 से ज्यादा लोगों के पथराव में घायल हो गए।
इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मची थी। एनएच-58 पर मोदीनगर में वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। मेरठ से आने वाले वाहन हापुड़ से निकाले जा रहे हैं।
जबकि गाजियाबाद से जाने वाले वाहन भी मोदीनगर से डायवर्ट कर हापुड़ की ओर निकाले जा रहे हैं।गांववालों ने बताया कि गांव में दोनों समुदाय के धार्मिक स्थल हैं।
लाउडस्पीकर को लेकर हुआ विवाद
एक धार्मिक स्थल में लाउडस्पीकर बज रहा था, जबकि दूसरे में लोग धार्मिक
कार्यक्रम कर रहे थे। एक समुदाय ने लाउडस्पीकर बंद करने को कहा। इसे लेकर
शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों तरफ से पथराव शुरू हो
गया।
इसके बाद फायरिंग हुई। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने दंगा नियंत्रण रेड
स्कीम लागू कर जिलेभर की फोर्स फरीदनगर बुला ली। मेरठ, बागपत, हापुड़ और
गौतमबुद्धनगर की फोर्स भी बुलाई गई है।