फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   two parties colliede in muradabad

लाउडस्पीकर बंद करवाने के लिए दो पक्षों में भिड़ंत

Mon, 29 Jun 2015 08:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 29 Jun 2015 08:54 PM IST
विज्ञापन
two parties colliede in muradabad

उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद के फरीदनगर कस्बे में धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर बंद करने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर पथराव और फायरिंग हुई। दो सिपाहियों समेत करीब 30 से ज्यादा लोगों के पथराव में घायल हो गए।

विज्ञापन


इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मची थी। एनएच-58 पर मोदीनगर में वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। मेरठ से आने वाले वाहन हापुड़ से निकाले जा रहे हैं।

जबकि गाजियाबाद से जाने वाले वाहन भी मोदीनगर से डायवर्ट कर हापुड़ की ओर निकाले जा रहे हैं।गांववालों ने बताया कि गांव में दोनों समुदाय के धार्मिक स्थल हैं।
विज्ञापन

लाउडस्पीकर को लेकर हुआ विवाद

two parties colliede in muradabad

एक धार्मिक स्थल में लाउडस्पीकर बज रहा था, जबकि दूसरे में लोग धार्मिक कार्यक्रम कर रहे थे। एक समुदाय ने लाउडस्पीकर बंद करने को कहा। इसे लेकर शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया।

इसके बाद फायरिंग हुई। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने दंगा नियंत्रण रेड स्कीम लागू कर जिलेभर की फोर्स फरीदनगर बुला ली। मेरठ, बागपत, हापुड़ और गौतमबुद्धनगर की फोर्स भी बुलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed