फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Two Pakistani women married to Indians go missing

भारत में रह रहीं दो पाकिस्तानी महिलाएं लापता

Wed, 26 Oct 2016 06:29 AM IST
एजेंसी/ अहमदाबाद
एजेंसी/ अहमदाबाद Updated Wed, 26 Oct 2016 06:29 AM IST
विज्ञापन
 Two Pakistani women married to Indians go missing
पाकिस्तानी झंडा - फोटो : pti

विज्ञापन
दो पाकिस्तानी बहनें अपने बच्चों के साथ शहर के पाल्दी इलाके से लापता हो गई। दोनों औरतों की शादी अहमदाबाद के दो सगे भाइयों से हुई थी। आरिफ मेमन और मोहम्मद सोहेब ने अपनी पत्नियों क्रमश आयशा बीबी और नवीरा बीबी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है। 

पाकिस्तानी मूल की दोनों महिलाओं की शादी अहमदाबाद के रहने वाले दो भाइयों से हुई थी। दोनों महिलाएं 23 अक्तूबर को अपने घर से दो बच्चों के साथ पाल्दी इलाके में घूमने के लिए निकली थी। साथ में लापता हुए बच्चों में एक 2 साल का लड़का है और दूसरी 3 महीने की बच्ची। दोनों महिलाएं अपने साथ अपना पासपोर्ट और मैरिज सर्टिफिकेट भी लेकर गई है। लापता होने के बाद से उनका कोई पता नही चल पाया है। 
विज्ञापन


दोनों भाईयों ने पुलिस को सीसीटीवी के माध्यम से महिलाओं को बच्चों व सामान सहित घर छोड़ते फुटेज भी दिखाई। हालांकि शिकायत में इस बात का कहीं जिक्र नही किया गया है महिलाएं घर छोड़ कर क्यों गई है। गौरतलब है कि दोनों बहनों में जहां आयशा बीबी चार साल पहले भारत आई थी वहीं उसकी छोटी बहन दो साल पहले ही आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed